{"_id":"613f6c2fecaa056492751407","slug":"us-open-2021-champion-daniil-medvedev-and-stefanos-tsitsipas-enters-atp-finals-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATP Finals: यूएस ओपन चैंपियन रूसी मेदवेदेव और ग्रीक खिलाड़ी सितसिपास ने पक्की की जगह","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ATP Finals: यूएस ओपन चैंपियन रूसी मेदवेदेव और ग्रीक खिलाड़ी सितसिपास ने पक्की की जगह
Mon, 13 Sep 2021 08:50 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 13 Sep 2021 08:50 PM IST
सार
एटीपी फाइनल्स टूर्नामेंट में जगह बनाने वाले मेदवेदेव और सितसिपास क्रमशः दूसरे और तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले जोकोविच ही एकमात्र खिलाड़ी थे जिसने अपनी जगह पक्की की थी।
विज्ञापन
दानिल मेदवेदेव
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूएस टेनिस ओपन की समाप्ति के साथ ही साल का आखिरी मेजर टूर्नामेंट भी खत्म हो गया है। इस बार के अमेरिकी ओपन में रूस के स्टार खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव विजेता बने जबकि सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही मेदवेदेव और एटीपी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज स्टेफनोस सितसिपास ने एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन
तुरीन में 14-21 नवंबर तक होने वाले एटीपी फाइनल्स टूर्नामेंट में जगह बनाने वाले मेदवेदेव और सितसिपास क्रमशः दूसरे और तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले जोकोविच ही एकमात्र खिलाड़ी थे जिसने अपनी जगह पक्की की थी।
विज्ञापन
गत विजेता मेदवेदेव इस बार अपने खिताब को बचाने के लिए उतरेंगे। वह लंदन में पिछले साल खेले गए टूर्नामेंट में विजेता थे। मेदवेदेव के इस साल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इसी साल अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग हासिल की थी। इसके अलावा उनका इस बार का जीत-हार का रिकॉर्ड भी 47-10 का रहा जिसमें यूएस ओपन की खिताबी जीत भी शामिल है।
विज्ञापन
बात करें सितसिपास की तो यूएस ओपन के तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गए लेकिन इससे पहले उन्होंने मोंटे कार्लो में मास्टर्स 1000 का खिताब जीता। इसके अलावा वह फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे। उन्होंने एटीपी 250 का खिताब अपने नाम किया।