एश्ले बार्टी ने जीता डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब, बाबोस-म्लादेनोविक की जोड़ी युगल में जीती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार साल के आखिरी टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स में खेलने वाली दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एशलघे बार्टी ने खिताब पर कब्जा कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने फाइनल में गत चैंपियन यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को 6-4,6-3 से मात दी।
बार्टी पिछले 43 वर्षों में यह खिताब जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 1976 में इवोने गुलागोंग यह उपलब्धि हासिल की थी। बार्टी की स्वितोलिना पर यह पहली जीत है। इससे पहले खेले गए पांच मुकाबलों में उन्हें हार मिली थी। इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी के साथ बार्टी को रिकॉर्ड राशि भी मिली। उन्हें इस जीत पर 4.42 मिलियन डॉलर (करीब 31.17 करोड़ रुपये) मिले।
That's the match and the title!@ashbarty beats Svitolina 6-4, 6-3 to win the Billie Jean King Trophy at the @SHISEIDO_corp @WTAFinals Shenzhen! pic.twitter.com/eiiiXs84rY
विज्ञापन विज्ञापन— WTA (@WTA) November 3, 2019
टिमिया बाबोस और क्रिस्टिना म्लादेनोविच की जोड़ी ने सु वई और बारबोरा स्ट्राईकोवा की जोड़ी को 6-1,6-3 से हराकर युगल खिताब पर कब्जा किया।
'We were holding our tears back!'@TimeaBabos and @KikiMladenovic reflect on their championship win 🏆at the @WTAFinals 😍
— WTA (@WTA) November 3, 2019
Presented by @SAPSports pic.twitter.com/hRwoVrNczV