{"_id":"5d9709048ebc3e012c6535ef","slug":"spain-champion-rafael-nadal-out-of-shanghai-masters-with-wrist-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल नडाल शंघाई मास्टर्स 2019 से बाहर, कलाई की चोट से चल रहे परेशान","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
राफेल नडाल शंघाई मास्टर्स 2019 से बाहर, कलाई की चोट से चल रहे परेशान
Fri, 04 Oct 2019 02:25 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 04 Oct 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
राफेल नडाल
- फोटो : Social Media
हाल ही में यूएस ओपन जीतकर खुद को एकबार फिर से साबित करने वाले राफेल नडाल के फैंस के लिए बुरी खबर है। लाल बजरी का यह बादशाह अगले हफ्ते से शुरू होने वाले शंघाई मास्टर्स में नजर नहीं नहीं आने वाले। कलाई की चोट से परेशान यह रहे नडाल लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट को खेलने से चूक गए।
विज्ञापन
19 ग्रैंडस्लैम विजेता दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी नडाल पिछले महीने लावेर कप भी नहीं खेल पाए थे। अपनी चोट के बारे में 33 वर्षीय यह खिलाड़ी कहते हैं, 'जैसा कि आप सभी को पता है, लेवर कप के दौरान मेरी बाईं कलाई पर सूजन थी और मुझे इस (शंघाई मास्टर्स) अद्भुत घटना के लिए तैयार होने और अभ्यास करने का समय नहीं मिला। मैं उम्मीद करता हूं, 2020 में मैं इस टूर्नामेंट में वापसी करूंगा।'
विज्ञापन
टूर्नामेंट के निदेशक माइकल ल्युवानो ने कहा, 'हम स्पष्ट रूप से शंघाई मास्टर्स में राफा को याद करेंगे। वह इस टूर्नामेंट और चीन में टेनिस के बेहतरीन समर्थक रहे हैं।' इसके अलावा वह एक शानदार शख्सियत के मालिक भी हैं। हम राफेल और उनके पूरे परिवार के लिए खुशी की दुआ करतें हैं। साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड से शादी के लिए भी बहुत मुबारकबाद।'
विज्ञापन
19 अक्टूबर को यूएस ओपन चैंपियन नडाल अपनी गर्लफ्रेंड मारिया से शादी करने वाले हैं।