फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   simona halep ousted from wimbledon rafael nadal advanced to next round

विबंलडन 2018 : सिमोना हालेप भी हारी, महिलाओं में शीर्ष 10 में से 9 वरीय खिलाड़ी बाहर

Sun, 08 Jul 2018 05:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Jul 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
simona halep ousted from wimbledon rafael nadal advanced to next round
सिमोना हालेप

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप भी शनिवार को साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन में उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गईं। उनकी हार के साथ ही अब महिला वर्ग में शीर्ष दस खिलाड़ियों में से सिर्फ सातवें नंबर की चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा ही बचीं हैं। 

विज्ञापन


हालेप को तीसरे दौर में 48वें नंबर की ताइवान की सिह सू वेई के हाथों 6-3, 4-6, 5-7 से हार झेलनी पड़ी। पहली बार प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची 32 वर्षीय वेई का सामना अब स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा से होगा, जिन्होंने बेल्जियम की इलिसे मर्टेंस को 6-2, 6-2 से हराया। 
विज्ञापन


अन्य मैचों में एंजेलिक कर्बर ने नोओमी ओसाका को 6-2, 6-4 से, बेलिंडा बेनसिस ने कार्लो सुआरेज नवारो को 6-1, 7-6 से, जेलेना ओस्तापेंको ने वितालिया को 6-0, 6-4 से, दारिया कास्तकिना ने बर्टी को 7-5, 6-3 से और गत चैंपियन मुगुरुजा को बाहर करने वाली सैमलैंगिक एलिसन वान ने एनेट कोंटावेट को 6-2, 6-3 से पराजित कर चौथे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नडाल अंतिम-16 में, ज्वेरेव हारे : स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने तीसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनौर को सीधे सेटों में 6-1, 6-2, 6-4 से पराजित कर अंतिम 16 में जगह बना ली। इसके साथ ही उन्होंने नंबर एक की रैंकिंग भी कायम रखी। 

अलेक्जेंडर ज्वेरेव को इर्नेस्ट गुलबिस के हाथों 6-7, 6-4, 7-5, 3-6, 0-6 से हार मिली। जुआन डेल पोत्रो ने बेइनोट पियरे को 6-4, 7-6, 6-3 से, जिरी वेस्ली ने फाबियो फोगनिनी को 7-6, 3-6, 6-3, 6-2 से और जी सिमोन ने मथ्यूज इर्डेन को 6-1, 6-7, 6-3, 7-6 से शिकस्त देकर चौथे दौर का टिकट कटाया। 

दिविज-सिताक की जोड़ी तीसरे दौर में, विष्णु-बालाजी को मिली शिकस्त 

भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार अर्टेम सिताक ने दो सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए शनिवार को विंबलडन के तीसरे दौर का टिकट कटा लिया। 

दिविज-सिताक ने जूलियो पेराल्ता और होरासियो जेबलोस की जोड़ी को तीन घंटे 22 मिनट तक चले पाच सेटों के मुकाबले में 6-7, 4-6, 6-3, 7-6, 6-4 से मात देकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। विष्णु वर्धन और एन बालाजी की जोड़ी को बेन मैकलाचलान व जान लेनार्ड स्ट्रफ से 6-7, 7-6, 6-7, 3-6 से हार झेलनी पड़ी। 

बेटी के पहले कदम की साक्षी न बन पाने पर भावुक हुईं सेरेना

simona halep ousted from wimbledon rafael nadal advanced to next round
SERENA WILLIAMS - फोटो : self

दिग्गज टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर आठवीं बार विंबलडन जीतने की ओर बढ़ रही हैं। प्रतियोगिता में व्यस्तता के चलते बेटी ओलंपिया के पहले कदम की साक्षी नहीं बन पाईं और भावुक होकर रो पड़ीं। वह बेटी के साथ आईं हैं लेकिन मैच की तैयारियों के कारण ज्यादातर समय ओलंपिया से दूर रहती हैं। सेरेना ने ट्विटर पर लिखा, 'जब उसने पहला कदम उठाया तब मैं ट्रेनिंग ले रही थी और उसे चलते हुए नहीं देख पाई । मैं रो पड़ी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed