{"_id":"6accfdaa9d1e39f51a051b67","slug":"alexander-zverev-clinched-atp-year-end-no-1-for-the-first-time-dethrones-jannik-sinner-in-ranking-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस रैंकिंग: पहली बार साल का अंत शीर्ष पर रहकर करेंगे ज्वेरेव, सिनर को छोड़ेंगे पीछे; कैसा रहा प्रदर्शन?","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
टेनिस रैंकिंग: पहली बार साल का अंत शीर्ष पर रहकर करेंगे ज्वेरेव, सिनर को छोड़ेंगे पीछे; कैसा रहा प्रदर्शन?
Mon, 12 Oct 2026 09:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 12 Oct 2026 09:03 PM IST
सार
जर्मनी के एलेक्सजेंडर ज्वेरेव करियर में पहली बार सत्र का अंत एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर रहकर करेंगे। ज्वेरेव बोरिस बेकर के बाद ऐसा करने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन
एलेक्सजेंडर ज्वेरेव
- फोटो : @AustralianOpen
विस्तार
इस साल दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले जर्मनी के टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने साल की अंतिम विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पक्का कर लिया। एटीपी टूर के अनुसार सत्र के अंत में नंबर एक की रैंकिंग हासिल करने वाले 29 वर्षीय ज्वेरेव पहली बार यह उपलब्धि पाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनेंगे। चोट के कारण सत्र से बाहर हुए यानिक सिनर की गौरमौजूदगी ने भी ज्वेरेव के शीर्ष स्थान पर पहुंचने का रास्ता आसान किया।
इस साल जीते दो ग्रैंडस्लैम
ज्वेरेव फिलहाल विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन अगले महीने सत्र समाप्त होने से पहले वह शीर्ष पर काबिज सिनर को पीछे छोड़ देंगे। शंघाई मास्टर्स में जिजोउ बर्ग्स के हाथों तीसरी रैंकिंग के कार्लोस अल्काराज की हार के बाद ज्वेरेव का साल का अंत शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी के रूप में करना तय हो गया। ज्वेरेव ने इस साल फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के खिताब जीते। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल और विंबलडन के फाइनल तक भी पहुंचे। इस साल से पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीन बार फाइनल में पहुंचना था।
ज्वेरेव ने कहा, 'पेरिस और न्यूयॉर्क में खिताब जीतना मेरे लिए शानदार रहा है। साल का अंत विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रहते हुए करना किसी सपने के सच होने जैसा है।' ज्वेरेव ने इससे पहले 2024 में पहली बार साल का अंत विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहते हुए किया था। ज्वेरेव बोरिस बेकर के 1991 के बाद से एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी होंगे।