{"_id":"6aeadf98cfeb323b5a09bee9","slug":"paris-masters-novak-djokovic-overcomes-a-poor-start-to-secure-victory-shelton-and-fritz-also-advance-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस मास्टर्स: नोवाक जोकोविच ने खराब शुरुआत से उबरकर हासिल की जीत, शेल्टन-फ्रिट्ज भी अगले दौर में पहुंचे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पेरिस मास्टर्स: नोवाक जोकोविच ने खराब शुरुआत से उबरकर हासिल की जीत, शेल्टन-फ्रिट्ज भी अगले दौर में पहुंचे
Wed, 04 Nov 2026 01:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:02 PM IST
सार
- सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पेरिस मास्टर्स के अगले दौर में पहुंच गए हैं।
- जोकोविच ने शुरुआती राउंड में खराब शुरुआत से उबरकर वैलेंटीन वैचेरोट को हराया।
- जोकोविच की नजरें अपने करियर का 103वां खिताब जीतकर रोजर फेडरर की बराबरी करने पर हैं।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : PTI
विस्तार
रिकॉर्ड सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में खराब शुरुआत से उबरकर जीत हासिल की। पुरुषों के रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच ने पहले दौर में वैलेंटीन वैचेरोट को 6-7 (5), 7-5, 6-1 से हराया। जोकोविच अपने करियर का 103वां खिताब जीतकर रोजर फेडरर की बराबरी करने की कोशिश कर रहे हैं। रिकॉर्ड जिमी कॉनर्स के नाम है जिन्होंने 109 खिताब जीते हैं।
अन्य मैचों के नतीजे
तीसरी वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन ने कैमरन नॉरी को 6-3, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया, जबकि 11वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने बेंजामिन बोंजी पर 3-6, 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की। अन्य मैचों में फ्रांस के मोइज कौमे को नूनो बोर्गेस से 6-3, 6-1 से और 2022 के चैंपियन होल्गर रूने को 12वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल से 7-5, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा।