फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic misses chance to equal Rafel Federer’s record suffers defeat against Struff in Swiss Indoor

स्विस इंडोर: नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका, स्ट्रफ से मिली हार; किस तरह चूके?

Fri, 30 Oct 2026 01:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 30 Oct 2026 01:01 PM IST
सार

  • सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के पास रोजर फेडरर की बराबरी का मौका था।
  • फेडरर ने अपने करियर में 103 एटीपी टूर खिताब जीते हैं और जोकोविच इसकी बराबरी करने के करीब हैं।
  • जोकोविच को हालांकि, स्विस इंडोर टूर्नामेंट में हार मिली और वह इससे चूक गए।

विज्ञापन
Novak Djokovic misses chance to equal Rafel Federer’s record suffers defeat against Struff in Swiss Indoor
जोकोविच - फोटो : US Open

विस्तार

नोवाक जोकोविच ने स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट में हारने के कारण स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के करियर के 103 खिताब की बराबरी करने का मौका गंवा दिया। जोकोविच के पास फेडरर के गृहनगर बासेल में यह उपलब्धि हासिल करने का मौका था, लेकिन वह विश्व में 47वें नंबर के जर्मन खिलाड़ी जान-लेनार्ड स्ट्रफ से 6-7 (4), 7-5, 7-6 (5) से हार गए।
विज्ञापन


किसके नाम है सर्वाधिक एटीपी टूर खिताब 
रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंडस्लैम एकल चैंपियन जोकोविच ने इस महीने बीजिंग में अपना 102वां टूर खिताब जीता था। एटीपी टूर में सर्वाधिक 109 खिताब जीतने का रिकॉर्ड जिमी कॉनर्स के नाम पर है। उनके बाद फेडरर और जोकोविच का नंबर आता है। शीर्ष वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन भी अपना आठवां करियर खिताब नहीं जीत पाएंगे। उन्हें वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले विश्व में 222वीं रैंकिंग के स्विस खिलाड़ी जेरोम किम से 6-3, 6-7 (4), 7-6 (1) से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


किम का अगला मुकाबला जिरी लेहेका से होगा, जिन्होंने डेनियल अल्टमायर को 7-5, 6-4 से हराया। इससे पहले दूसरी वरीयता प्राप्त आर्थर फिल्स ने अमेरिका के एलेक्स मिशेलसन को एक कड़े मुकाबले में 4-6, 6-3, 7-6 (5) से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में फिल्स का सामना एक अन्य अमेरिकी खिलाड़ी छठी वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज से होगा, जिन्होंने डेनिस शापोवालोव पर 6-4, 6-3 से आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed