{"_id":"5ab51be74f1c1beb3f8b48cf","slug":"simona-halep-defeats-oceane-dodin-in-second-round-in-miami-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"Miami open: उलटफेर का शिकार होने से बचीं वर्ल्ड नंबर-1 हालेप","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Miami open: उलटफेर का शिकार होने से बचीं वर्ल्ड नंबर-1 हालेप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
सिमोना हालेप
विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त रोमानिया की महिला टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप मियामी ओपन में उलटफेर का शिकार होने से बच गईं। पहला सेट हारने के बाद टॉप सीड हालेप ने शानदार वापसी कर लगातार दो सेट अपने नाम कर तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं। महिला एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में हालेप ने फ्रांस की ओशियन डोडिन को 3-6, 6-3, 7-5 से पराजित किया।
विज्ञापन
विश्व की पूर्व नंबर वन जर्मनी की एंजेलिक कर्बर भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं। कर्बर ने दूसरे दौर में स्वीडन की जोहाना लार्सन को 6-2, 6-2 से शिकस्त दी। 10वीं सीड कर्बर ने अपने तीनों ब्रेक अंक बचाए। उन्होंने यह मुकाबला 64 मिनट में अपने नाम किया। इस वर्ष कर्बर का जीत-हार का रिकॉर्ड 19-4 हो गया है। पिछले पांच टूर्नामेंटों में कर्बर ने शिरकत की है उनमें कम से कम वह क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं। वर्ष 2016 की ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन चैंपियन हालेप ने जनवरी में सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट अपने नाम किया था। यूएस ओपन के बाद उनका यह पहला खिताब था। वह इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में भी पहुंची थीं।
विज्ञापन
सिमोना हालेप ने कहा, 'मैं इस मैच के बारे में ज्यादा कुछ नहीं नहीं कह सकती क्योंकि वास्तव में मैं नहीं जानती की यह कैसे हुआ। शायद पिछले वर्ष मैं तीसरा सेट नहीं जीत पाई थी। मैंने इस कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की। हालांकि मैंने अपना श्रेष्ठ खेल नहीं दिखाया। इसलिए अच्छा महसूस नहीं कर रही हूं। कुल मिलाकर अच्छा दिन रहा।'
विज्ञापन