लंदन में आयोजित एटीपी फाइनल्स के प्रोमोशन के लिए शुक्रवार को नोवाक जोकोविच सहित दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आठ खिलाड़ी आधिकारिक ग्रुप पोर्ट्रेट के लिए इकट्ठे हुए। निट्टो एटीपी फाइनल 10 से 17 नवंबर के बीच खेला जाएगा। 2016 के बाद से यह पहला मौका होगा जब सीजन के अंत में इस वर्ष के लिए नंबर एक एटीपी रैंकिंग तय की जाएगी। सर्बिया के नोवाक जोकोविच इस खिताब को जीतने के प्रबल दावेदार हैं। हालांकि राफेल नडाल सहित ये छह खिलाड़ी जोकोविच को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
इन सात खिलाड़ियों से मिलेगी नोवाक जोकोविच को टक्कर, एटीपी फाइनल्स में देंगे चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजर फेडरर
रोजर फेडरर 2019 में अबतक चार खिताब जीत चुके हैं। इस साल ब्रिटेन में खेली गई विंबलडन में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद फेडरर को फाइनल्स में जोकोविच के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 38 वर्षीय रोजर अपने करियर में कई खिताब जीत चुके हैं पर 2011 के बाद से फेडरर को एक भी टूर्नामेंट में कामयाबी नहीं मिली है। फेडरर एटीपी फाइनल्स जीत कर अपने खिताबों के ताज में एक और नगीना जड़ना चाहेंगे।
राफेल नडाल
नडाल पांचवीं बार साल के आखिर में नंबर एक रैंकिंग हासिल करने की कोशिश करेंगे। वह अभी जोकोविच से 640 अंक आगे हैं। उनकी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है, लेकिन वह टूर्नामेंट में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछले साल भी वह चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे। नडाल ने अब तक एटीपी फाइनल्स का खिताब नहीं जीता है।
अलेक्सांद्र जेवरेव
जर्मनी के अलेक्सांद्र जेवरेव ने पिछले साल एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जोकोविच को हरा दिया था, लेकिन इस साल जोकोविच खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे। जेवरेव 2019 के विंबलडन के पहले ही राउंड में बाहर हो गए थे।
स्टेफानोस सिटसिपास
सिटसिपास ने पिछले ही साल पहली बार एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया था। 21 वर्षीय यह खिलाड़ी एटीपी की रैकिंग में टॉप पांच में आने वाला पहला ग्रीक खिलाड़ी है। सिटसिपास 2019 में दो बार एटीपी टूर टाइटल्स जीत चुके हैं।