Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   WTA Finals: Former world number one Aryna Sabalenka secures her first win will face Andreeva in her next match

डब्ल्यूटीए फाइनल्स: पूर्व नंबर एक एरिना सबालेंका ने दर्ज की पहली जीत, अगले मुकाबले में आंद्रीवा से भिड़ेंगी

Tue, 10 Nov 2026 01:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंडियन वेल्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंडियन वेल्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 10 Nov 2026 01:19 PM IST
सार

पूर्व नंबर एक एरिना सबालेंका ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स में जीत के साथ शुरुआत की है। सबालेंका ने कैरोलिना मुचोवा को हराया। अब उनका सामना अगले मैच में मीरा आंद्रीवा से होगा।

विज्ञापन
WTA Finals: Former world number one Aryna Sabalenka secures her first win will face Andreeva in her next match
एरिना सबालेंका - फोटो : Sabalenka X Account

विस्तार

एरिना सबालेंका ने सोमवार को कैरोलिना मुचोवा को सीधे सेट में 7-6 , 7-5 से हराकर 2026 डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। पूर्व विश्व नंबर एक सबालेंका ने एक घंटे 53 मिनट तक चले मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद जीत हासिल की। उनका अगला मुकाबला तीसरी वरीयता प्राप्त मीरा आंद्रीवा से होगा।
विज्ञापन


इस सत्र में नहीं जीता कोई ग्रैंडस्लैम 
विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज सबालेंका 2022 के बाद पहली बार बिना किसी ग्रैंडस्लैम खिताब के सत्र का समापन करेंगी। वह डब्ल्यूटीए की साल के अंत की नंबर एक रैंकिंग की दौड़ से भी बाहर हो चुकी हैं। उनकी प्रतिद्वंद्वी एलेना रिबाकिना के वायरल बीमारी के कारण डब्ल्यूटीए फाइनल्स से हटने के बावजूद सबालेंका शीर्ष स्थान हासिल नहीं कर सकेंगी। हालांकि 28 वर्षीय सबालेंका के पास पहली बार सत्र के अंतिम टूर्नामेंट का खिताब जीतने का मौका है। वह इससे पहले 2022 और 2025 में उपविजेता रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed