{"_id":"6af332856fce30ea5309a63a","slug":"india-shines-at-issf-world-championship-2026-womens-25m-pistol-team-wins-gold-mens-50m-rifle-team-bags-bronze-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: ईशा, मनु और दिव्या की तिकड़ी ने दिलाया स्वर्ण पदक, पुरुष टीम ने जीता कांस्य","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: ईशा, मनु और दिव्या की तिकड़ी ने दिलाया स्वर्ण पदक, पुरुष टीम ने जीता कांस्य
Tue, 10 Nov 2026 08:34 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 10 Nov 2026 08:34 PM IST
सार
आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ईशा सिंह, मनु भाकर और दिव्या थाडिगोल सुब्बाराजू की तिकड़ी ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। वहीं, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, अखिल श्योराण और नीरज कुमार ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज हासिल किया।
विज्ञापन
आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप
- फोटो : ISSF
विस्तार
आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। ईशा सिंह, मनु भाकर और दिव्या थाडिगोल सुब्बाराजू की तिकड़ी ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया। यह प्रतियोगिता में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। वहीं, पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में भारतीय निशानेबाजों ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम ने जीता स्वर्ण
दोहा में आयोजित चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने शानदार निशानेबाजी करते हुए कुल 1761-68x का स्कोर हासिल किया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। रिपब्लिक ऑफ कोरिया की टीम 1748-66x के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसे सिल्वर मेडल मिला। वहीं, वियतनाम ने 1745-54x के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय टीम की ओर से ईशा सिंह ने सर्वाधिक 590-25x का स्कोर बनाया। मनु भाकर ने 587-24x और दिव्या थाडिगोल सुब्बाराजू ने 584-19x का योगदान दिया। इस स्पर्धा में ईशा सिंह और मनु भाकर ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया। हालांकि, दोनों खिलाड़ी व्यक्तिगत पदक जीतने से चूक गईं। मनु भाकर 27 हिट के साथ चौथे स्थान पर रहीं, जबकि ईशा सिंह 11 हिट के साथ आठवें स्थान पर रहीं।
पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम को कांस्य
भारतीय पुरुष टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, अखिल श्योराण और नीरज कुमार की तिकड़ी ने कुल 1751-91x का स्कोर हासिल किया। इस स्पर्धा में चेक गणराज्य ने 1754-92x के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि नॉर्वे 1752-81x के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। भारत की ओर से ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 587-33x का स्कोर किया। वहीं, नीरज कुमार ने 582-31x और अखिल श्योराण ने 582-27x का योगदान दिया।
विज्ञापन
जयपाल मालवीय ने एयर पिस्टल में जीता सिल्वर
इससे पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज जयपाल मालवीय ने सिल्वर मेडल जीतकर देश को एक और बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई और रजत पदक अपने नाम किया। जयपाल ने क्वालिफिकेशन राउंड में 585-23x का स्कोर किया। उनकी सीरीज का स्कोर 97, 99, 97, 99, 97 और 96 रहा। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने तीसरे स्थान के साथ फाइनल में प्रवेश किया।
महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने भी जीता रजत
भारतीय महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने भी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, सुरुचि इंदर सिंह और संयम की तिकड़ी ने कुल 1738 अंक हासिल किए। टीम के खाते में 61 इनर-10 भी रहे। मनु भाकर ने 583-21x का स्कोर बनाकर भारतीय टीम का नेतृत्व किया। इसमें चौथी सीरीज का परफेक्ट 100 का स्कोर भी शामिल रहा। सुरुचि इंदर सिंह ने 580-24x और जूनियर वर्ल्ड चैंपियन संयम ने 575-16x का योगदान दिया। इस स्पर्धा में चीन ने 1745-65x के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि दक्षिण कोरिया ने 1729-49x के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वहीं, पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारतीय टीम 1730-58x के कुल स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रही।
11 नवंबर को फिर एक्शन में दिखेंगे भारतीय निशानेबाज
भारतीय निशानेबाज 11 नवंबर को एक बार फिर शूटिंग रेंज में उतरेंगे। इस दिन पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा का फाइनल खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ियों से इस स्पर्धा में भी पदक की उम्मीद रहेगी।