{"_id":"6af2d38c2a0bcf86ed052b86","slug":"anuj-shrivatri-becomes-india-s-100th-chess-grandmaster-prime-minister-narendra-modi-praise-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शतरंज: मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवत्री बने भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर, पीएम मोदी ने इस तरह दी बधाई; जानें","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
शतरंज: मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवत्री बने भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर, पीएम मोदी ने इस तरह दी बधाई; जानें
Tue, 10 Nov 2026 01:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:49 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुज श्रीवत्री को भारत का 100वां ग्रैंडमास्टर बनने पर बधाई दी है। मोदी ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है और उनका कहना है कि यह दर्शाता है कि भारत में शतरंज की लोकप्रियता बढ़ रही है।
विज्ञापन
अनुज श्रीवत्री
- फोटो : AICF
विस्तार
मध्य प्रदेश के इंटरनेशनल मास्टर अनुज श्रीवात्री ने फिलीपींस में आयोजित 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीतकर भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया। वह अपने राज्य से इस प्रतिष्ठित खिताब को पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनुज को इस उपलब्धि पर सराहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
लंबे समय से था इंतजार
टूर्नामेंट के पहले दौर में मिली हार के बाद शानदार वापसी करते हुए अनुज ने अपने अंतिम आठ मुकाबलों में सात अंक हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की। भारतीय शतरंज प्रेमियों को लंबे समय से देश के 100वें ग्रैंडमास्टर का इंतजार था, जबकि मध्य प्रदेश भी अपने राज्य के पहले ग्रैंडमास्टर के मिलने की उम्मीद लगाए बैठा था। ऐसे में यह सफलता बेहद ऐतिहासिक और खास है।
ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष नितिन नारंग ने अनुज को भारत का 100वां ग्रैंडमास्टर बनने पर बधाई दी है। उन्होंने इस उपलब्धि को भारतीय शतरंज के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर और गर्व का क्षण बताया है, साथ ही यह उम्मीद जताई है कि देश जल्द ही 200 ग्रैंडमास्टर के आंकड़े तक पहुंचेगा।

पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत के 100वें ग्रैंमास्टर को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, भारत ने शतरंज में शतक लगा दिया है! है न कमाल की बात? अब भारत में शतरंज के 100 ग्रैंडमास्टर हो गए हैं! भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने पर अनुज श्रीवत्री को बधाई! यह वाकई एक शानदार उपलब्धि है। भारत का 100 ग्रैंडमास्टर तक पहुंचना एक अहम पड़ाव है। यह हमारे खिलाड़ियों की जबरदस्त प्रतिभा, लगन और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। इसके साथ ही यह भी दिखाता है कि युवाओं के बीच शतरंज की लोकप्रियता कितनी बढ़ रही है।
उन्होने लिखा, यह देखकर बहुत खुशी होती है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से युवा शतरंज प्रतिभाएं सामने आ रही हैं और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। उम्मीद है कि यह उपलब्धि और भी कई युवाओं को शतरंज अपनाने और इसमें बेहतरीन मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

India has hit a century in chess! Exceptional isn’t it? India is now home to a hundred chess Grandmasters! Congratulations to Anuj Shrivatri on becoming India’s 100th Chess Grandmaster! What a wonderful achievement it is. India reaching 100 Grandmasters is a remarkable milestone that reflects the immense talent, dedication and hard work of our players as well as the growing popularity of chess among our youth. It is particularly heartening to see young chess talents emerging from different parts of the country and making their mark on the global stage. May this achievement inspire many more youngsters to take up chess and pursue excellence.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2026