{"_id":"5b33d5694f1c1b603c8b5ccd","slug":"serena-williams-seeded-number-twenty-five-for-wimbledon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरेना विलियम्स को विंबलडन में 25वीं वरीयता, एंडी मरे को भी हुई परेशानी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सेरेना विलियम्स को विंबलडन में 25वीं वरीयता, एंडी मरे को भी हुई परेशानी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
serena williams
सात बार की विंबलडन चैंपियन सेरेना विलियम्स को इस बार 25वीं रैंकिंग दी गई है। बेटी के जन्म के चलते करीब एक साल तक कोर्ट से दूर रहने वाली सेरेना ने हाल ही में वापसी की है।
विज्ञापन
वहीं दुनिया की 183वीं नंबर की खिलाड़ी को फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने वरीयता देने से इनकार कर दिया था। एक साल बाद अपना पहला ग्रैंड स्लैम खेलने वाली 36 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंची थी। कंधे में चोट के चलते वह मारिया शारापोवा के खिलाफ मुकाबले से पहले ही हट गईं थीं।
विज्ञापन
मरे को वरीयता नहीं : दो बार के चैंपियन ब्रिटिश स्टार एंडी मरे को वरीयता नहीं दी गई है। 31 वर्षीय मरे कुल्हे की चोट के चलते एक साल तक मैदान से दूर रहे हैं।
विज्ञापन