फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Satwik SaiRaj Rankireddy can't believe that he defeated world champions and win super series

सात्विक साईराज फ्रैक्चर के चलते कोर्ट से थे बाहर, अब विश्व चैंपियन को हराकर रच चुके हैं इतिहास

Tue, 06 Aug 2019 04:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 06 Aug 2019 04:16 AM IST
विज्ञापन
Satwik SaiRaj Rankireddy can't believe that he defeated world champions and win super series
सात्विक रंकीरेड्डी - फोटो : social media

यह बीते वर्ष दिसंबर माह की घटना है। अमेरिका में छुट्टियां मनाने के दौरान सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी की छाती में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें इसका अंदाजा भी नहीं था कि उनकी छाती में फ्रैक्चर है और वह जनवरी में प्रीमियर बैडमिंटन लीग में खेलने उतर गए जो उनके लिए मुसीबत बन गया। चोट बुरी तरह गहरा गई वह कोर्ट से बाहर हो गए। सात्विक को अच्छी तरह याद है कि वह कितना खराब समय था। वह गोपीचंद अकादमी में कोर्ट के बाहर बैठे रहते थे और अपने साथी चिराग शेट्टी के अलावा सिंधू, साइना, श्रीकांत जैसों को खेलते देख कोर्ट पर वापसी का ताना-बाना बुनते रहते थे।

विज्ञापन


बैंकाक में खिताब जीतने के बाद सात्विक ने अमर उजाला से खुलासा किया कि वह इस दौरान साथियों को खेलते देखते थे। ऐसा करने करने से उन्हें वापसी के लिए मानसिक मजबूती मिलती थी। उन्हें लगता था कि वह भी जल्द उन्हीं की तरह कोर्ट पर वापसी करेंगे। उन्होंने इस दौरान काफी कुछ सीखा और पहले से ज्यादा मानसिक रूप से मजबूत खिलाड़ी बनकर कोर्ट पर उतरे। 
विज्ञापन

 

अभी भी आंखों के सामने घूम रहे हैं विजयी क्षण

Satwik SaiRaj Rankireddy can't believe that he defeated world champions and win super series
सात्विक साईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सात्विक को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने विश्व चैंपियन और पूर्व विश्व चैंपियनों को हराकर पहला सुपर सीरीज डबल्स खिताब जीता है। सात्विक के अनुसार उनके पास कोई शब्द नहीं हैं। सच्चाई यह है कि उन्होंने यह सोचा ही नहीं था कि वह और चिराग इतना उच्चस्तरीय और समझदारी भरा खेल दिखाकर विश्व चैंपियन ली जुन हुई, ल्यू यू चेन, पूर्व विश्व चैंपियन को सुंग ह्यून, शिन बेक चोल को हराएंगे। उन्हें अब तक इस बात का विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने टूर्नामेंट जीत लिया है। उनकी आंखों के सामने अब तक विजयी क्षण घूम रहे हैं। 

कैरियर का सबसे बड़ा परिणाम है

Satwik SaiRaj Rankireddy can't believe that he defeated world champions and win super series
सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सात्विक साफगोई से स्वीकार करते हैं कि यह उनके कैरियर का सबसे बड़ा परिणाम है। सुपर सीरीज का खिताब आज तक किसी पुरुष डबल्स जोड़ी ने नहीं जीता। वह इतने बड़े खिलाडिय़ों को हराकर, वाकई यह शानदार क्षण है।

विज्ञापन

सकारात्मक खेल ने दिलाया परिणाम

Satwik SaiRaj Rankireddy can't believe that he defeated world champions and win super series
satwik and chirag

यह मलेशियाई कोच तान किम हर थे जिन्होंने सात्विक और चिराग की जोड़ी बनवाई थी। उनके  कार्यकाल में ही इस जोड़ी ने विश्व के पहले 16 में स्थान बनाया। तान किम इस साल मार्च में अनुबंध छोड़कर चले गए। इसके बाद इंडोनेशिया के पूर्व विश्व चैंपियन फ्लेंडी लिंपेले और नामरीह सुरोतो के अलावा ड्वी क्रिस्टियावान केसंरक्षण में दोनों ने ट्रेनिंग शुरू की। सात्विक के मुताबिक इस परिणाम के पीछे कोचेज की मेहनत तो है ही, लेकिन एक बड़ा कारण यह भी है कि चोट से उबरने के बाद अप्रैल में जब उन्होंने वापसी की तो वह और अधिक परिपक्व हो गए थे। दोनों ने इस टूर्नामेंट में काफी परिपक्वता और समझदारी भरा खेल दिखाया जिसका परिणाम जीत के रूप में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed