फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   roger federer starts wimbledon campaign with win yuki bhambri ousted

विंबलडन 2018: रोजर फेडरर का जीत से आगाज, युकी भांबरी पहले ही दौर में बाहर

Tue, 03 Jul 2018 05:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 05:21 AM IST
विज्ञापन
roger federer starts wimbledon campaign with win yuki bhambri ousted
रोजर फेडरर

आठ बार के विंबलडन चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने सोमवार को साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। लगातार 20वीं बार विंबलडन में भाग ले रहे दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फेडरर ने ऑल इंग्लैंड क्लब पर अपने पहले मुकाबले में सर्बिया को दुसान लाजोविक को आसानी से 6-1, 6-3, 6-4 से पराजित किया। 

विज्ञापन


स्टान वावरिंका ने ग्रिगोर दिमित्रोव को 1-6, 7-6, 7-6, 6-4 से, जॉन इस्नेर ने यानिक मदेन को 6-2, 7-6, 7-5 से, क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने जापान के योशितो निशिओका को 6-1, 6-4, 6-4 से, फ्रांस के लुकास पउौली ने अमेरिका के डेनिस कुडला को 6-3, 6-3, 2-6, 6-3 से, सैम क्वेरी ने जॉर्डन थॉम्पसन को 6-2, 6-4, 6-3 से, जाइल्स मुलर ने माइकल ममोह को 7-5, 4-6, 7-6, 3-6, 6-1 से और डेनिल मेदवेदेव ने ब्रार्ना क्रोरिक को 7-6, 6-2, 6-2 से पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। 
विज्ञापन


सेरेना, वीनस व वोज्नियाकी दूसरे दौर में : महिलाओं में 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन अमेरिका की सेरना और वीनस विलियम्स के साथ ही डेनमार्क की कैरालिना वोज्नियाकी भी विंबलडन के दूसरे दौर में पहुंच गईं। सात बार की चैंपियन सेरेना ने नीदरलैंड की अरांश रस को 7-5, 6-3 से पराजित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीनस ने जोहाना लार्सन को 6-7, 6-2, 6-1 से, जबकि वोज्नियाकी ने अमेरिका की वरवारा लेपचेंको को 6-0, 6-3 से शिकस्त दी। विक्टोरिया अजारेंका ने एकटेरिना को 7-6, 6-3 से, एकाटेरिना माकोरावा ने पेत्रा मार्टिक को 7-6 2-6, 6-3 से,  और मेडिसन कीज ने अज्ला टॉमलजानोविच को 6-4, 6-2 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई। 

भांबरी हारे : युवा भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी को इटली के थॉमस फाबियानो के हाथों पहले ही दौर में 6-2, 3-6, 3-6, 2-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। 25 वर्षीय भांबरी की यह फाबियानो के खिलाफ लगातार चौथी हार है।


स्टीफंस उलटफेर का शिकार : दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस पहले ही दौर में दुनिया की 55वें नंबर की क्रोएशियाई खिलाड़ी डोना वेकिस के हाथों 1-6, 3-6 से उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed