{"_id":"9f983028-cc69-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"paes-jelena-in-mixed-doubles-2nd-round-of-french-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिक्स्ड डबल्स के दूसरे राउंड में पेस-जेलेना की जोड़ी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
मिक्स्ड डबल्स के दूसरे राउंड में पेस-जेलेना की जोड़ी
पेरिस
Updated Mon, 03 Jun 2013 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनकी जोड़ीदार जेलेना जानकोविच ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल्स के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
गैर वरीय भारतीय-सर्बियाई जोड़ी ने एक घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में विपक्षी खिलाड़ी गैलिना वोस्कोबोएवा और डेनियल ब्रासियाली की जोड़ी को लगातार सेटों में 7-5, 6-3 से हराया। पेस और जेलेना की जोड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाते हुए पहले राउंड के मैच में 10 में से आठ ब्रेक प्वांइट बचाए।
विज्ञापन
भारतीय और सर्बियाई जोड़ी का अगले राउंड में आठवीं सीड अमेरिका की लीजेल हूबर और ब्राजील के मार्सेलो मेलो की जोड़ी से मुकाबला होगा।
मेंस डबल्स में पेस की जोड़ी पहले ही बाहर हो चुकी है।