{"_id":"5b3ca66e4f1c1ba1288b4901","slug":"maria-sharapova-and-petra-kvitova-out-from-wimbledon-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon 2018: मारिया शारापोवा-पेत्रा क्वितोवा पहले दौर में बाहर, नडाल-जोकोविच ने मारी बाजी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Wimbledon 2018: मारिया शारापोवा-पेत्रा क्वितोवा पहले दौर में बाहर, नडाल-जोकोविच ने मारी बाजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Jul 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
WIMBLEDON
रूस की टेनिस स्टार और दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मारिया शारापोवा विंबलडन के पहले दौर में हारकर बाहर हो गई हैं। पूर्व चैंपियन मारिया शारापोवा को महिला सिंगल्स में रूस की हमवतन वितालिया दियाचेनको के हाथों हार का सामना करन पड़ा।
विज्ञापन
पिछले आठ साल में यह उनका खराब ग्रैंडस्लैम रहा है। शारापोवा के अलावा साल 2011 और साल 2014 की चैंपियन चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा भी बेलारूस की अलेक्जेंद्रा सासनोविच से हारकर पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गई हैं।
विज्ञापन
दुनिया की 132वें नंबर की खिलाड़ी क्वालीफायर वितालिया के खिलाफ शारापोवा एक समय 5-2 की बढ़त के साथ अच्छी स्थति में थी लेकिन विरोधी खिलाड़ी ने पीठ की चोट के बावजूद तीन घंटे से अधिक चले कड़े मुकाबले में 6-7 (3/7) 7-6 (7/3) 6-4 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
वहीं दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और फ्रेंच ओपन 2018 के चैेंपियन राफेल नडाल और पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। 2008 और 2010 के विंबलडन चैंपियननडाल ने इस्राइल के डुडी सेला को 6-3 6-3 6-2 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
वहीं जोकोविच ने अमेरिका के टेनीस सेंडग्रेन के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले में 6-3 6-1 6-2 से जीत दर्ज की। अर्जेंटीना के पांचवीं वरीयता प्राप्त जुआन मार्टिन डेल देल पोत्रो ने जर्मनी के पीटर गोजोवजिक को 6-3 6-4 6-3 से मात दी।