{"_id":"e9716427c7f0886b3f8028f4afa79a54","slug":"federer-leads-list-of-game-s-top-moneymakers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेडरर सबसे अधिक कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ी ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फेडरर सबसे अधिक कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ी
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
एजेंसी/न्यूयॉर्क
एजेंसी/न्यूयॉर्क
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजर फेडरर ने भले ही इस साल कोई ग्रैंड स्लैम नहीं जीता हो लेकिन 17 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन दस सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ियों की फोर्बस मैगजीन की सूची में शीर्ष पर हैं। फेडरर ने पिछले साल जुलाई से इस साल जून तक चार करोड़ 26 लाख यूरो कमाए, जिसमें रोलैक्स और नाइकी जैसी बड़ी कंपनियों के साथ विज्ञापन करार शामिल हैं। स्पेन के राफेल नदाल दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने तीन करोड़ 37 लाख यूरो की कमाई की। उनकी प्रायोजन राशि दो करोड़ 27 लाख यूरो इसमें शामिल है।
दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ढाई करोड़ यूरो कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं। महिलाओं में रूस की मारिया शारापोवा शीर्ष पर हैं, जिनकी कुल कमाई एक करोड़ 85 लाख यूरो रही। चीन की लि ना पांचवें और अमेरिका की सेरेना विलियम्स छठे स्थान पर है। ब्रिटेन के एंडी मरे सातवें और महिला खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका आठवें स्थान पर है। जापान के केई निशिकोरि नौवें और डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी दसवें स्थान पर हैं।