फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   djokovic beat nadal to enter wimbledon final

जोकोविच की नडाल पर बादशाहत कायम, विंबलडन सेमीफाइनल में दी शिकस्त

Sat, 14 Jul 2018 08:24 PM IST
खेल डेस्क, अमर उजाला डॉट काम
खेल डेस्क, अमर उजाला डॉट काम Updated Sat, 14 Jul 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
 djokovic beat nadal to enter wimbledon final
राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच
विश्व के 12वीं वरीयता प्राप्त और वर्तमान में अच्छे प्रदर्शन का इंतजार कर रहे सार्बिया के नोवाक जोकोविच ने विंबलडन में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के रॉफेल नडाल को हराकर उन पर अपनी पुरानी बादशाहत कायम रखी है। जोकोविच ही दुनिया में ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने नडाल को तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल में हराया है ।
विज्ञापन


दोनों के बीच विंबलडन सेमीफाइनल के रोचक होने की उम्मीद थी और हुअा भी ऐसा। दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन और अमेरिका के जान इश्नर के बीच पुरुषों के पहले सेमीफाइनल के काफी लंबे होने के बाद शुक्रवार को देर से शुरू हुए दूसरे सेमीफाइनल के परिणाम के लिए जोकोविच और नडाल को शनिवार तक इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार को जोकोविच नडाल से 6-4,3-6,7-6 के साथ एक के मुकाबले दो सेटों से आगे थे। नियमानुसार देर रात होने की वजह से मैच इस स्कोर के बाद शनिवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को नडाल ने चौथा सेट 6-3 से जीतकर मैच में रोमांच बढ़ा दिया। दोनों के बीच पांचवा सेट काफी लंबा चला और बाजी जोकोविच के हाथ ही लगी। टाई ब्रेकर गेम में पांचवें सेट में जोकोविच ने 10-8 से मुकाबला जीतते हुए विंबलडन फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला रविवार को दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed