{"_id":"5d96fc508ebc3e0140318dc4","slug":"dalwinder-singh-and-jagmeet-kaur-in-fenesta-open-semifinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलविंदर और जगमीत कौर फेनेस्टा ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
दलविंदर और जगमीत कौर फेनेस्टा ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे
Fri, 04 Oct 2019 01:31 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
tennis
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व चैंपियन दलविंदर सिंह ने फेनेस्टा ओपन टेनिस के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि जगमीत कौर ने भुवना कल्वा को हराकर महिला सेमीफाइनल में जगह बनाई। छठी वरीयता प्राप्त दलविंदर ने इशाक इकबाल को लगातार सेटों में 7-6, 7-5 से शिकस्त दी। अब उनका सामना निक्की पूनाचा से होगा जिन्होंने प्रज्वल देव को मात दी।
विज्ञापन
पुरुष एकल के दूसरे सेमीफाइनल में आर्यन गोविस का सामना कुणाल आनंद से होगा। कुणाल ने क्वॉर्टर फाइनल में सिन्हा को 6-3, 7-6 से मात दी जबकि गोविस को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ा। गोविस ने क्वॉर्टर फाइनल में प्रबोध को 6-3,6-7,6-3 से हराया।
विज्ञापन
वहीं, महिला एकल में सौजन्या बाविसेती ने साल्सा अहिर को 6-2, 6-2 से मात दी। वहीं जगमीत ने कल्वा को 6-4, 6-2 से हराया। प्रेरणा भांबरी और वैदेही चौधरी भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंतिम-4 में पहुंच गईं।
विज्ञापन