फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open Sania Mirza reaches second round in last Grand Slam Ramanathan Yuki Bhambri Saketh Myneni out

Australian Open: आखिरी ग्रैंड स्लैम में सानिया मिर्जा का विजयी आगाज, रामनाथन-युकी भांबरी और साकेत माइनेनी बाहर

Thu, 19 Jan 2023 09:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Thu, 19 Jan 2023 09:44 PM IST
सार

छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन (डबल्स में तीन और मिक्स्ड डबल्स में तीन) 36 वर्षीय सानिया ने घोषणा की है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है। वह 19 फरवरी से शुरू होने वाली डब्ल्यूटीए 1000 दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद संन्यास लेंगी।

विज्ञापन
Australian Open Sania Mirza reaches second round in last Grand Slam Ramanathan Yuki Bhambri Saketh Myneni out
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की अनुभवी टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीत के साथ शुरुआत की है। सानिया ने महिला युगल के दूसरे दौर में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उन्होंने कजाखस्तान की अपनी जोड़ीदार अन्ना डेनिलिना के साथ मिलकर हंगरी की डालमा गाल्फी और अमेरिका की बेर्नार्डा पेरा की जोड़ी को हराया।
विज्ञापन

सानिया और डेनिलिना ने सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से जीत हासिल की। यह मुकाबला एक घंटे 15 मिनट तक चला। सानिया और डेनिलिना ने पहला सेट 25 मिनट में ही 6-2 से अपने नाम कर लिया था। दूसरे सेट में मुकाबला कड़ा हुआ, लेकिन अंत में सानिया और डेनिलिना ने 7-5 से जीत हासिल कर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन (डबल्स में तीन और मिक्स्ड डबल्स में तीन) 36 वर्षीय सानिया ने घोषणा की है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है। वह 19 फरवरी से शुरू होने वाली डब्ल्यूटीए 1000 दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद संन्यास लेंगी। पुरुष युगल में रामकुमार रामनाथन के अलावा युकी भांबरी और साकेत माइनेनी हार कर बाहर हो गए।
विज्ञापन

रामकुमार और उनके मैक्सिकन साथी मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला ने अपनी पहली सेट की बढ़त को गंवाते हुए सितसिपास भाइयों स्टेफानोस और पेट्रोस से 6-3 5-7 3-6 से हार गए। वहीं, वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाली भांबरी और माइनेनी दो घंटे 45 मिनट तक चले मुकाबले में एंड्रियास माइस और जॉन पीयर्स की ऑस्ट्रेलियाई-जर्मन जोड़ी से 6-7 7-6 6-3 से हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed