फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open 2022: Simona Halep and Daniil Medvedev enters 4th round, Andrey Rublev crashes out

Australian Open 2022: हालेप लगातार 5वें साल चौथे दौर में, रुब्लेव तीसरे दौर में हारकर बाहर

Sun, 23 Jan 2022 02:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 23 Jan 2022 02:14 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में गत उपविजेता रूस के दानिल मेदवेदेव चौथे दौर में पहुंच गए। महिला वर्ग में खिताब की प्रबल दावेदारों में शामिल दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन रोमानिया की सिमोना हालेप और दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के प्री क्वार्टर में प्रवेश किया।

विज्ञापन
Australian Open 2022: Simona Halep and Daniil Medvedev enters 4th round, Andrey Rublev crashes out
आंद्रे रुब्लेव - फोटो : @atptour

विस्तार

खिताब की प्रबल दावेदारों में शामिल दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन रोमानिया की सिमोना हालेप और दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करके शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के प्री क्वार्टर में प्रवेश किया। पिछले साल विंबलडन और यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सबालेंका ने 31वीं वरीय मार्केटा वोंड्रोसोवा से पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करके 4-6, 6-3, 6-1 से जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


हालेप ने डैंका कोविनिच को आसानी से 6-2, 6-1 से पराजित करके लगातार पांचवें साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में जगह बनाई। कोविनिच ने पिछले दौर में यूएस ओपन चैंपियन एम्मा रादुकानू को हराया था। हालेप ने 2018 में फ्रेंच ओपन और 2019 में विंबलडन का खिताब जीता था और 2018 में वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंची थी। 
विज्ञापन


कार्नेट को जन्मदिन पर जीत का तोहफा : 
हालेप का अगला मुकाबला एलाइज कॉर्नेट से होगा जिन्होंने 29वीं वरीय तमारा जिदानसेक को 4-6, 6-4, 6-2 से हराकर अपना 32वां जन्मदिन मनाया। पिछले दौर में तीसरी वरीय गारबाइन मुगुरुजा को हराने वाली कॉर्नेट 2009 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंची है। अमेरिका की 27वीं वरीयता प्राप्त डेनिली कोलिन्स ने पहला सेट गंवाने के बाद 19 वर्षीय क्लारा टॉसन को 4-6, 6-4, 7-5 से हराया। उनका मुकाबला अब 19वीं वरीयता प्राप्त एलिस मर्टन्स से होगा जिन्होंने झांग शुहाई को 6-2, 6-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेदवेदेव और सितसिपास आगे बढ़े 
पुरुष वर्ग में गत उपविजेता रूस के दानिल मेदवेदेव चौथे दौर में पहुंच गए। उन्होंने तीसरे दौर में बोटिक वेन डे जेंडस्कल्प को 6-4, 6-4, 6-2 से हराया। अन्य मैचों में ऑस्ट्रेलिया के क्रिस ओ कोनेल को अमेरिका के 24 साल के मैक्सिमे क्रेसी ने 6-2, 6-7, 6-3,6-2 से हराया। दुनिया के 70वें नंबर के खिलाड़ी क्रेसी पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर में पहुंचे हैं। अमेरिका के टेलर फिट्ज ने रोबर्टो बातिस्ता अगुट को 6-0, 3-6, 3-6, 6-4,6-3 से हराया। फिट्ज का सामना अब चौथी वरीयता प्राप्त यूनान के स्टेफनोस सितसिपास से हो सकती है जिन्होंने बेनोट पेरे को 6-3, 7-5, 6-7 से हराया।

आंद्रे रुब्लेव हुए उलटफेर का शिकार 
पांचवें वरीय आंद्रे रुब्लेव को चौथे दौर में मारिन सिलिच के हाथों 7-5, 7-6(3), 3-6, 6-3 हार का सामना करना पड़ा। क्रोएशिया के 27वीं वरीय सिलिच ने रुब्लेव को चार सेट के मुकाबले में कड़ी टक्कर दी। उन्होंने शुरू के दोनों सेट जीते 7-5, 7-6 से जीते लेकिन तीसरे सेट में रुब्लेव ने वापसी करते हुए 3-6 से जीत दर्ज की। हालांकि चौथे सेट में सिलिच ने 6-3 से सेट और मैच दोनों जीत लिया। सिलिच जीत के साथ ही वह आठवीं बार अंतिम 16 राउंड में पहुंचे। 

बोपन्ना-दारिजा मिश्रित युगल के पहले ही दौर में बाहर

भारत के रोहन बोपन्ना और उनकी क्रोएशियाई जोड़ीदार दारिजा जुराक को ऑस्ट्रेलियन ओपन मिश्रित युगल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। कजाखस्तान के आंद्रेई गोलूबेव और यूक्रेन की ल्युडमयला किचनोक ने उन्हें एक घंटा तीन मिनट तक चले मुकाबले में 1-6, 6-4, 11-9 से हराया। पहला गेम बोपन्ना-दारिजा ने आसानी के साथ अपने कब्जे में कर लिया था लेकिन दूसरे सेट में प्रतिद्वंद्वी जोड़ी वापसी करने में सफल रही। दूसरे सेट में बोपन्ना-दारिजा ने तीन बार सर्विस गंवाई। निर्णायक तीसरे सेट में वह एक समय 9-6 से आगे चल रहे थे लेकिन उन्हें अंतत: हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed