फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Suraj Sharma delivered a golden double in the 25m rapid fire pistol at the National Shooting Championships

National Shooting: सूरज शर्मा ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में बनाया दबदबा, सीनियर-जूनियर दोनों में बने विजेता

Fri, 26 Dec 2025 08:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 26 Dec 2025 08:10 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के निशानेबाज सूरज शर्मा ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में दोहरी सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
Suraj Sharma delivered a golden double in the 25m rapid fire pistol at the National Shooting Championships
राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप - फोटो : NRAI

विस्तार

मध्य प्रदेश के सूरज शर्मा ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में शुक्रवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (आरएफपी) स्पर्धा के सीनियर और जूनियर दोनों पुरुष वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। सूरज ने सीनियर फाइनल में अपने पहले 20 में से 19 को सटीक निशाने लगाते हुए शानदार शुरुआत की। उन्होंने 31 निशाने लगाकर प्रतियोगिता का समापन किया। 
विज्ञापन


सूरज ने पंजाब के मौजूदा चैंपियन विजयवीर सिद्धू (28) को तीन अंकों से पछाड़ा। राजस्थान के भावेश शेखावत ने 24 निशानों के साथ कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले क्वालीफाइंग चरण में अंकुर गोयल ने 582-20एक्स के मजबूत स्कोर के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनके ठीक पीछे विजयवीर थे जिन्होंने 580-18एक्स का स्कोर किया जबकि आदर्श सिंह 579-22एक्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सूरज 579-12एक्स के साथ पांचवें स्थान पर क्वालिफाई करने में सफल रहे।
विज्ञापन


इससे पहले आरएफपी जूनियर पुरुष फाइनल में सूरज ने संयमित प्रदर्शन करते हुए 30 निशाने के साथ स्वर्ण पदक जीता। मुकेश ने 25 निशाने के साथ रजत पदक हासिल किया। हरियाणा के जतिन को शूटऑफ के बाद 22 निशाने के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सीनियर टीम वर्ग में विजयवीर, उदयवीर सिद्धू और राजकंवर सिंह संधू के नेतृत्व में पंजाब ने 1725 के कुल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा ने आदर्श सिंह, मनदीप सिंह और समीर के संयुक्त प्रयासों से 1722 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया जबकि नौसेना ने प्रदीप सिंह शेखावत, रजत कुमार यादव और ओंकार सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 1711 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed