फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sport News in hindi Gained lead in first half tough competition till end Varanasi won due to defence

Sports News: पहले हाफ में मिली बढ़त, अंत तक चली कांटे की टक्कर, शानदार बचाव से जीता बनारस; पढ़ें खेल की खबरें

Sun, 13 Jul 2025 01:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 01:40 PM IST
सार

वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। इनमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभाग का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दर्शक और अतिथि उनका मनोबल बढ़ाते दिखे। जिले के बाहर जाकर भी कई खिलाड़ी बनारस का नाम रोशन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sport News in hindi Gained lead in first half tough competition till end Varanasi won due to defence
लालपुर स्टेडियम में फुटबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News in Hindi: 64वीं मंडलस्तरीय सुब्रताे कप फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार दोपहर में लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली गई। विकास इंटर कॉलेज ने कप्तान अंकित यादव के गोल से गाजीपुर के बारा इंटर कॉलेज की टीम को एक गोल से हराकर प्रादेशिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। 

विज्ञापन


अंडर-17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में कांटे का मैच हुआ। एक मात्र गोल 17वें मिनट में हुआ। शिवम यादव के सटीक पास पर कप्तान अंकित यादव ने डी एरिया से किक कर वाराणसी की टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। गाजीपुर ने कई जवाबी हमले किए, लेकिन गोल करने में नाकाम रहे। 
विज्ञापन


पहले हाफ में वाराणसी ने एक गोल की बढ़त हासिल की। दोनों को पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। 27वें मिनट में गाजीपुर की टीम ने काउंटर अटैक किया, लेकिन वाराणसी के गोलकीपर रुद्र ने शानदार बचाव कर खतरा टाल दिया। दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इससे पूर्व सेमीफाइनल में विकास इंटर कॉलेज ने पब्लिक इंटर कॉलेज जौनपुर को 3-0 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक की भूमिका सन्नी कन्नौजिया, मनीष निषाद, गंगा बाबू और सुमित यादव ने निभाई। अंडर-17 बालिका वर्ग में टीम नहीं आने की वजह से विकास इंटर कॉलेज को चैंपियन घोषित किया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य जीआईसी जखनी सुनील यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

Sport News in hindi Gained lead in first half tough competition till end Varanasi won due to defence
विकास इंटर काॅलेज के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

आदित्य के हेडर से सिगरा ब्लास्टर ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता
खेल विभाग की ओर से जिलास्तरीय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम में खेला गया। फाइनल में आदित्य के हेडर से सिगरा ब्लास्टर ने सिगरा एफसी को एक गोल से हरा दिया। 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई मुख्य अतिथि रेलवे के खिलाड़ी राकेश यादव ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन कनाई चंद तालापात्रा, धन्यवाद चंद्रभान यादव ने किया। इस मौके पर शम्शी रजा, अजय यादव, पूजा गुप्ता, नागेंद्र चौरसिया मौजूद रहे। 

Sport News in hindi Gained lead in first half tough competition till end Varanasi won due to defence
कांग्रेसजनों ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटी ममता पाल का स्वागत
अमेरिका में वर्ल्ड पुलिस खेल की एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी ममता पाल को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सम्मानित किया। उनके सम्मान में स्वागत यात्रा निकाली गई। इसमें तिरंगे के साथ लोग शामिल हुए। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने ममता पाल को स्मृति चिह्न दिया। कहा कि ममता पाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार किया है। कैंट रेलवे स्टेशन से समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ रोहनिया, मोहनसराय, मातलदेई में स्वागत किया। रोहनिया विधायक डाॅ. सुनील पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा रहे। 

उधर, ममता पाल से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को मुलाकात कर बधाई दी। कहा कि काशी की बेटी ने काशी वासियों को गौरवान्वित किया है। वाराणसी के बढ़ैनी खुर्द गांव निवासी ममता पाल उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर कार्यरत हैं। वह एथलेटिक्स में फर्राटा दौड़ के लिए जानी जाती है। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से 260 खिलाड़ियों का दल गया था। प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र भेंट कर मिठाई खिलाई। 

Sport News in hindi Gained lead in first half tough competition till end Varanasi won due to defence
बरेका में बैडमिंटन खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

एकल में अश्वित और युगल में शना-शाहिन की जीते
बरेका के इंडोर हॉल में शनिवार शाम बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। युगल मुकाबले में शना कपूर और साहिन की जोड़ी ने जीत हासिल की जबकि एकल मुकाबले में अश्वित विजेता बने। बैडमिंटन कोच दिग्विजय ने बताया कि इंडोर हॉल में सप्ताहिक शिविर में बालिका वर्ग में 13 और बालक वर्ग 27 कुल 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 

अंतिम दिन बालक वर्ग में एकल और बालिका वर्ग में युगल मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग के युगल मुकाबले में शना कपूर और साहिन की जोड़ी ने आराध्या और नंदनी की जोड़ी 11-7, 11-9 से हरा दिया। बालक वर्ग के एकल मुकाबले में अश्वित कुमार ने एकलव्य जोशी को 11-9, 11-8 के स्कोर से हराया। 

Sport News in hindi Gained lead in first half tough competition till end Varanasi won due to defence
साैरभ को किया गया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

एशियाई कुश्ती के चैंपियन सौरभ सम्मानित
वियतनाम से पदक जीतकर लौटे कुश्ती खिलाड़ी सौरभ यादव को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलोगे तो खिलोगे मंत्र को वाराणसी के खिलाड़ियों ने सार्थक किया है। यहां के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने की बात कही। 

एंफीथियेटर में क्रिकेट का चयन ट्रायल संपन्न
बीएचयू एंफीथियेटर मैदान पर शनिवार को यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल हुआ। दो दिवसीय ट्रायल में करीब तीन सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। काशी रुद्रा फ्रेंचाइजी ने पहले ही 18 खिलाड़ी को फाइनल कर लिया है। अतिरिक्त खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल हुआ।

Sport News in hindi Gained lead in first half tough competition till end Varanasi won due to defence
सिगरा स्टेडियम में विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

शशि की अर्द्धशतकीय पारी से सनशाइन नौ विकेट से जीती
खेल विभाग की ओर से जिलास्तरीय क्रिकेट शनिवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। सलामी बल्लेबाज शशि की अर्द्धशतकीय पारी की मदद से सनशाइन एकेडमी नौ विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंची। 

पहले क्वार्टर फाइनल में स्टेडियम एकादश की बी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसमें काजल और आदित्य तिवारी के बीच 64 रन की साझेदारी हुई। 28 रन बनाने के बाद काजल और आदित्य तिवारी 36 रन पर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे दिव्यांशु विश्वकर्मा ने 9 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 73 रन पहुंचाया। 

इसके बाद दो रन बनाने में ही पांच विकेट गिर गए और टीम का स्कोर किसी तरह 100 रन तक पहुंचा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनशाईन एकेडमी की टीम के शशि यादव 58, मिलन जायसवाल 36, और नमन तिवारी के नाबाद 7 रन से 20 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Sport News in hindi Gained lead in first half tough competition till end Varanasi won due to defence
नैना यादव और कोमल राय। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय टीम में पहली बार काशी की दो बेटियों का चयन
भारतीय हैंडबाॅल टीम में पहली बार जिले की दो बेटियों का चयन हुआ है। पूर्वांचल में ऐसा पहली बार है जब एक ही मैदान की दो खिलाड़ी भारतीय हैंडबाॅल टीम में चयनित हुई हैं। दोनों चयनित खिलाड़ी नैना यादव और कोमल राय बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परमानंदपुर में डॉ. आशा सिंह की देखरेख में अभ्यास करती हैं। ये दोनों खिलाड़ी 18 से 27 जुलाई तक चीन में आयोजित 11वीं एशियन यूथ चैंपियनशिप में खेलेंगी। नैना यादव और कोमल अब तक आठ राष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी हैं। 

नैना लेफ्ट बैक पोजीशन की खिलाड़ी हैं। वहीं कोमल राय गोलकीपर पोजीशन से खेलती है। ये दोनों एक साथ पांच से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। ये दोनों दोनों खिलाड़ी विकास इंटर काॅलेज की कक्षा 11वीं की छात्रा है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने बताया कि भगवानपुर गांव निवासी नैना यादव और भवानीपुर गांव की कोमल राय दोनों के पिता राजगीर मिस्त्री हैं। 

पूर्वांचल में पहली बार एक ही मैदान से दो बालिका खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन होने पर भारतीय हैंडबॉल संघ कोषाध्यक्ष विनय सिंह, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी सचिव अमित पांडेय, संयुक्त सचिव विभव सिंह और जिला हैंडबॉल संघ के सचिव शम्स तबरेज शंपू ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।

साई सेंटर गांधीनगर शिविर से हुआ चयन 
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के चयन के लिए गुजरात के गांधी नगर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण साई में मासिक शिविर लगाया गया था। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने पर दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed