{"_id":"73ca016c-2127-11e2-9bfd-d4ae52bc57c2","slug":"saina-stopped-by-mitani-in-french-open-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"मितानी ने रोका फ्रेंच ओपन में साइना का खिताबी सफर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
मितानी ने रोका फ्रेंच ओपन में साइना का खिताबी सफर
पेरिस/एजेंसी
Updated Sun, 28 Oct 2012 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल जबरदस्त फार्म में चल रहीं भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के शानदार खिताबी सफर पर जापान की मिनात्सु मितानी ने रविवार को ब्रेक लगा दिया। इस साल लंदन ओलंपिक कांस्य सहित कुल चार मेजर खिताब जीत चुकीं टॉप सीड साइना को दुनिया की 26वें नंबर की खिलाड़ी मितानी ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में 21-19, 21-11 से हराकर एक और खिताब से वंचित कर दिया। साइना और मिनात्सु के बीच यह चौथा मुकाबला था जिसमें पहली बार साइना को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते डेनमार्क ओपन का खिताब जीतने वाली साइना के लिए इस मुकाबले को आसान माना जा रहा था लेकिन जापानी खिलाड़ी ने लगभग एकतरफा जीत दर्ज की। साइना ने दोनों गेमों में बढ़त बनाने के बाद ढीला खेल दिखाया और अपनी बढ़त को गंवा दिया। साइना अपनी लय में नजर नहीं आईं और उन्होंने पूरे मैच में मात्र पांच स्मैश विनर, नौ नेट विनर और चार क्लीयर विनर लगाए।
विज्ञापन
पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। साइना ने एक समय 5-3 की बढ़त बनाई लेकिन मिनात्सु 13-10 से आगे निकलने में सफल रहीं। साइना ने फिर 18-16 की बढ़त बनाई और फिर इसे 19-17 कर दिया। लेकिन जापानी खिलाड़ी ने इसके बाद लगातार चार अंक बटोरते हुए पहला गेम 21-19 से जीत लिया।
विज्ञापन
दूसरे गेम में साइना ने अच्छी शुरुआत करते हुए 7-3 की बढ़त बनाई लेकिन जापानी खिलाड़ी ने 9-10 से पिछड़ने के बाद ऐसी रफ्तार पकड़ी कि साइना के पास उसका कोई जवाब नहीं था। साइना इस दौरान केवल एक अंक ही जुटा पाईं जबकि मिनात्सु ने 12 अंक जुटाए और खिताब पर कब्जा कर लिया।