फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Spain Football Federation Backs Egg Freezing for national Women’s Team know all details and reason

स्पेन फुटबॉल महासंघ का बड़ा कदम: महिला खिलाड़ियों के एग फ्रीज कराने की तैयारी, जानिए क्या है इसका कारण?

Thu, 03 Sep 2026 10:26 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Sep 2026 10:26 AM IST
सार

स्पेन फुटबॉल महासंघ राष्ट्रीय महिला टीम की खिलाड़ियों के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। महासंघ महिला खिलाड़ियों के एग फ्रीज कराने की तैयारी में है। आइए जानते क्या है इस पहल के पीछे कारण...

विज्ञापन
Spain Football Federation Backs Egg Freezing for national Women’s Team know all details and reason
स्पेन महिला फुटबॉल टीम - फोटो : Spanish Football Federation

विस्तार

स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन (आरएफईएफ) महिला राष्ट्रीय टीम की खिलाड़ियों के लिए एग फ्रीज कराने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत खिलाड़ियों को फर्टिलिटी क्लिनिक के जरिए एग क्रायोपॉजर्वेशन की सुविधा दी जाएगी, जिससे वे अपने खेल करियर और परिवारिक योजनाओं के बीच संतुलन बना सकें।
विज्ञापन

मातृत्व और करियर के बीच संतुलन की पहल
यह कदम उन महिला एथलीटों को ध्यान में रखकर उठाया गया है जिन्हें उच्च स्तर के पेशेवर करियर और मातृत्व के बीच तालमेल बिठाने में कठिनाई होती है। दो बार की बैलन डी'ओर विजेता एलेक्सिया पुटेलस ने इस पहल का समर्थन करते हुए कहा है कि यह एक बड़ी प्रगति है क्योंकि फेडरेशन यह समझता है कि देश के लिए खेलते समय खिलाड़ियों को किस परेशानी से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती जागरूकता
महिला खेल जगत में मातृत्व एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है और फर्टिलिटी को सुरक्षित रखना खिलाड़ियों को अपना करियर रोके बिना फैसले लेने का विकल्प देता है। हालांकि, असिस्टेड रिप्रोडक्शन तकनीकों को लेकर अभी कोई आम प्रोटोकॉल नहीं है। इस मामले में विश्व डो एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) एक मुख्य बिंदु है, जो इस दौरान इस्तेमाल होने वाली दवाओं की समीक्षा करती है और कुछ पदार्थों के लिए चिकित्सीय छूट की अनुमति देती है।
विज्ञापन

अन्य क्लबों और संस्थाओं के कदम
स्पेनिश फेडरेशन इस दिशा में पहल करने वाला इकलौता महासंघ नहीं है। साल 2021 में अमेरिका का रेसिंग लुइसविले क्लिनिक के साथ समझौता करने वाला पहला क्लब बना था। इस साल यूएफा ने भी क्लबों को अपनी नीतियों में प्रजनन उपचार शामिल करने की सिफारिश की थी, जिसके तहत चेल्सी ने भी एक निजी क्लिनिक के साथ समझौता किया है और एग फ्रीज करने के खर्च को उठाने के लिए एक फंड का गठन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed