{"_id":"6a991373c36201fea50bfa6b","slug":"indian-shuttler-kidambi-srikanth-stunned-victor-lai-to-enter-the-men-s-singles-quarterfinals-of-china-masters-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत ने विश्व के नौवें नंबर के खिलाड़ी विक्टर को हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत ने विश्व के नौवें नंबर के खिलाड़ी विक्टर को हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Thu, 03 Sep 2026 11:58 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनझेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनझेन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:58 AM IST
सार
भारत के किदांबी श्रीकांत ने चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। श्रीकांत ने पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में कनाडा के विक्टर लाई को हराया।
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने विश्व के नौवें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई को हराकर चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। श्रीकांत ने कनाडा के खिलाड़ी को सीधे गेम में 21-18, 21-19 से हराया। श्रीकांत इस साल यूएस ओपन सुपर 300 फाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए लाई को मात दी जिन्होंने पिछले महीने नई दिल्ली में अपना दूसरा विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक जीता था। पूर्व नंबर एक और 2021 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता श्रीकांत का सामना अब हांगकांग के ली च्यूक यू से होगा।
विज्ञापन
किस तरह विक्टर पर हावी पड़े श्रीकांत
- श्रीकांत ने लाई के खिलाफ अपने जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया। वह पहले गेम के शुरू में 3-7 से पीछे हो गए, लेकिन लाई की गलतियों का फायदा उठाकर उन्होंने 8-8 से बराबरी कर ली।
- कनाडा के खिलाड़ी ने हालांकि इंटरवल तक दो अंक की बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने इसके बाद स्कोर 15-11 कर दिया। श्रीकांत ने हालांकि जोरदार वापसी की और स्कोर 15-15 कर दिया। एक और क्रॉस-कोर्ट स्मैश से भारतीय खिलाड़ी ने 18-16 की बढ़त हासिल कर दी। इसके बाद उन्हें तीन गेम प्वाइंट मिले और उन्होंने दूसरे गेम प्वाइंट पर यह गेम अपने नाम कर दिया।
- श्रीकांत ने दूसरे गेम के शुरू में गलतियां की जिससे वह 5-9 से पीछे हो गए। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि वापसी के प्रयास जारी रखे। जब वह 9-14 से पीछे थे तब उन्होंने दो जोरदार शॉट्स और लाई की गलतियों से स्कोर 13-14 कर दिया। इसके बाद एक समय स्कोर 18-18 पर बराबरी पर था। इसके बाद लाई का शॉट बाहर चला गया और श्रीकांत ने एक जोरदार शॉट मारकर मैच प्वाइंट हासिल कर लिया तथा जल्द ही मैच अपने नाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तन्वी को मिली हार
महिला एकल में हाल ही में ताइपे ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 300 का खिताब जीतने वाली तन्वी शर्मा को दूसरे दौर में जापान की विश्व में नौवें नंबर की खिलाड़ी टोमोका मियाजाकी से 17-21 21-18 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो भी मिश्रित युगल में चीनी ताइपे के लियू कुआंग हेंग और सू यिन हुई से 18-21, 18-21 से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
महिला एकल में हाल ही में ताइपे ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 300 का खिताब जीतने वाली तन्वी शर्मा को दूसरे दौर में जापान की विश्व में नौवें नंबर की खिलाड़ी टोमोका मियाजाकी से 17-21 21-18 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो भी मिश्रित युगल में चीनी ताइपे के लियू कुआंग हेंग और सू यिन हुई से 18-21, 18-21 से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए।