फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: Controversy continues over Seine river, swimming practice cancelled due to poor water quality

Paris Olympics: सीन नदी को लेकर विवाद जारी, पानी की खराब गुणवत्ता के कारण लगातार दूसरे दिन तैराकी अभ्यास रद्द

Tue, 30 Jul 2024 08:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Jul 2024 08:52 AM IST
सार

वर्ल्ड ट्रायथलॉन ने सीन में पानी की गुणवत्ता पर एक बैठक के बाद सोमवार तड़के तैराकी अभ्यास को रद्द करने का निर्णय लिया। शुक्रवार को उद्घाटन समारोह में बारिश ने खलल डाला और शनिवार को भी बारिश जारी रही, जिससे कुछ टेनिस मैच और स्केटबोर्डिंग प्रतियोगिता स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन
Paris Olympics: Controversy continues over Seine river, swimming practice cancelled due to poor water quality
सीन नदी - फोटो : Twitter

विस्तार

सीन नदी में पानी की खराब  गुणवत्ता के कारण अधिकारियों ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन ओलंपिक ट्रायथलॉन के तैराकी सत्र को रद्द कर दिया। पेरिस खेलों में आयोजन की देखरेख करने वालों को हालांकि उम्मीद है कि मंगलवार को प्रतियोगिता शुरू होने पर ट्रायथलीट शहर के प्रसिद्ध जलमार्ग में तैरने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन

Paris Olympics: Controversy continues over Seine river, swimming practice cancelled due to poor water quality
सीन नदी - फोटो : Twitter
ट्रायथलॉन में खिलाड़ियों को दौड़ने के साथ साइकिल रेस और तैराकी करनी पड़ती है। इस खेल की वैश्विक शासी निकाय ‘वर्ल्ड ट्रायथलॉन’ की मेडिकल टीम और शहर के अधिकारियों को उम्मीद है कि मंगलवार को प्रतियोगिता से पहले धूप निकलने और तापमान बढ़ने के बाद नदी के पानी में ई. कोली और अन्य बैक्टीरिया का स्तर आवश्यक सीमा से नीचे चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Paris Olympics: Controversy continues over Seine river, swimming practice cancelled due to poor water quality
सीन नदी - फोटो : Twitter
वर्ल्ड ट्रायथलॉन ने सीन में पानी की गुणवत्ता पर एक बैठक के बाद सोमवार तड़के तैराकी अभ्यास को रद्द करने का निर्णय लिया। शुक्रवार को उद्घाटन समारोह में बारिश ने खलल डाला और शनिवार को भी बारिश जारी रही, जिससे कुछ टेनिस मैच और स्केटबोर्डिंग प्रतियोगिता स्थगित करनी पड़ी।

फ्रांस की खेल मंत्री अमेली औडिया-कैस्टेरा ने सोमवार को स्थानीय समाचार चैनल सीएनईडब्ल्यूएस को बताया कि अधिकारी इस आयोजन को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने कहा कि नदी में बैक्टीरिया के स्तर को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने जो योजनाएं बनाई हैं वे प्रभावी रही हैं, लेकिन मौसम उनके नियंत्रण से बाहर है।
विज्ञापन

Paris Olympics: Controversy continues over Seine river, swimming practice cancelled due to poor water quality
सीन नदी - फोटो : Anne Hidalgo/FB
पेरिस ओलंपिक से पहले नदी की सफाई कैसी हुई?
फ्रांस के ओलंपिक आयोजक नदी की सफाई के लिए पिछले कई वर्षों से लगे हुए थे। दुनिया की सबसे रोमांटिक नदी को साफ करने के लिए अरबों डॉलर खर्च किए गए। भारी बारिश और तूफान के दौरान पानी के भारी बहाव को रोकने के लिए सीन नदी के नीचे एक विशाल टैंक बनाने में $1.5 बिलियन (करीब 125 अरब रुपये) खर्च किए। इसी टैंक में पानी को धीरे-धीरे अपशिष्ट जल सुविधा में डाला जाता है, जहां इसका उपचार किया जाता है और फिर साफ पानी को वापस सीन में प्रवाहित किया जाता है। इंजीनियरों ने नदी में रिसने वाले दूषित सीवेज की मात्रा को कम करने के लिए सीन के किनारे नावों और घाटों से सीवेज पाइपों को भी अपग्रेड किया। 

सीन नदी की सफाई में तमाम प्रयासों के बावजूद, अंतिम समय में ओलंपिक आयोजक इसे अस्थायी रूप से बदलना चाहते थे। दरअसल, ओलंपिक खेलों के शुरू होने से चंद दिन पहले परीक्षण के दौरान नदी में बैक्टीरिया के असुरक्षित स्तर का पता चला। इस बीच, पेरिस के अधिकारियों ने रिपोर्ट में बताया कि 24 जून से 2 जुलाई तक नौ में से छह दिन नदी तैराकी के लायक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed