फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: 20 new players added to TOPS scheme for 2024 Olympics, total number of players reached 148

Paris Olympics: 2024 ओलंपिक के लिए टॉप्स में 20 नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया, कुल खिलाड़ियों की संख्या 148 पहुंची

Tue, 14 Dec 2021 04:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Dec 2021 04:30 AM IST
सार

जिन खेलों के खिलाड़ियों को मंजूरी दी गई उनमें ओलंपिक खेलों में साइक्लिंग, नौकायन,निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्ती शामिल हैं।

विज्ञापन
Paris Olympics: 20 new players added to TOPS scheme for 2024 Olympics, total number of players reached 148
रवि दहिया और बजरंग पूनिया - फोटो : ट्विटर

विस्तार

लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) में सोमवार को 20 नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया जिससे पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक 2024 के लिए खेल मंत्रालय से अनुदान पाने वाले कुल खिलाड़ियों की संख्या 148 पहुंच गई। मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) की बैठक में ओलंपिक के सात और पैरालंपिक के छह खेलों को समर्थन के चुना गया। 
विज्ञापन

 
जिन खेलों के खिलाड़ियों को मंजूरी दी गई उनमें ओलंपिक खेलों में साइक्लिंग, नौकायन,निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्ती शामिल हैं। तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, घुड़सवारी, तलवारबाजी, गोल्फ, जिम्नास्टिक, जूडो, रोइंग और टेनिस पर फैसला इस महीने के आखिर में होने वाली अगली बैठक में लिया जाएगा।  पैरा खेलों में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, निशानेबाजी, तैराकी और टेबल टेनिस शामिल हैं।
विज्ञापन
  • साइक्लिंग विकास समूह : एसो एल्बेन, कीथेलकपम जेम्स सिंह, लैटनजम रोनाल्डो वाई रोजित सिंह और ई डेविड बेकहम।
  • सेलिंग कोर ग्रुप : विष्णु सरवनन, वरुण ठक्कर, केसी गणपति और नेत्रा कुमानन।
  • निशानेबाजी कोर ग्रुप : दिव्यांश सिंह पंवार, ऐश्वर्या प्रताप तोमर, सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, इलावेनिल वलारिवन, अंजुम मौदगिल, मनु भाकर और राही सरनोबत, विजयवीर सिद्धू। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • निशानेबाजी विकास समूह : यशविनी देसवाल और चिंकी यादव, नीरज कुमार, सरताज सिंह तिवाना, धनुष श्रीकांत, शाहू तुषार माने, हृदय हजारिका, रुद्रांक बालासाहेब पाटिल, पार्थ मखीजा, अनीश भानवाला, आदर्श सिंह, उदयवीर सिद्धू, सरबजोत सिंह, नवीन, शिव नरबजोत सिंह, नवीन, शिवा कियान चेनाई, लक्ष्य श्योराण, विवान कपूर, गुरजोत सिंह, एन गायत्री, सुनिधि चौहान, निश्चल, आयुषी पोद्दार, श्रेया अग्रवाल, श्रयांका सदारंगी, जीना खिट्टा, अशोक पाटिल, तेजस्विनी, ईशा सिंह, रिदम सांगवान, कीर्ति गुप्ता, मनीषा दर्शना राठौर, कार्तिकी सिंह शक्तिवत, अरीबा खान, स्वप्निल सुरेश कुसाले, अर्जुन बबुता, अनंतजीत सिंह नरुका और निशा कंवर।
  • तैराकी : कोर ग्रुप : साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज।
  • टेबल टेनिस कोर ग्रुप : ए शरत कमल, साथियान, मनिका बत्रा और सुतीर्थ मुखर्जी, हरमीत देसाई और अर्चना कामत। 
  • टेबल टेनिस विकास समूह : मानव ठक्कर, मानुष शाह और अयिका मुखर्जी, पायस जैन, एसएफआर स्नेहित, स्वातिस्का घोष, दीया चितले, सुहाना सैनी और श्रीजा अकुला।
  • भारोत्तोलन कोर समूह: जेरेमी लालरिनुंगा और मीराबाई चानू।
  • भारोत्तोलन विकास समूह : अचिंत शुली, सौम्या सुनील दलवी, गरुड़ हर्षदा शरद, कोल्ली वरलक्ष्मी पवनी कुमारी, मंगख्या बोनी, आर अरोकिया अलीश, शंकर सरगर, गोगोई सिद्धांत, चारु पेसी, मार्कियो तारियो और सोरखैबम बिंद्यारानी देवी, एन तोमचौ मीतेई, नीरज प्रधान, आकांक्षा प्रधान, व्यावरे, शिवानी यादव, काजोल सरगर, ज्योति यादव, कोमल कोहर, सारिका शिंगारे और अजय सिंह।
  • कुश्ती कोर ग्रुप : रवि कुमार, बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, विनेश फोगट, अंशु मलिक और सोनम मलिक।
  • कुश्ती विकास समूह : सुनील कुमार, रवि, रविंदर, गौरव बलियान, साजन, संजू देवी, अमन, अमन, रोहित, यश तुशीर, संदीप सिंह, दीपक, अनिरुद्ध कुमार, अर्जुन हलकुर्की, संदीप, आशु, हनी कुमारी, सरिता, निशा, भटेरी और बिपाशा।
पैरा खेल कोर ग्रुप
  • तीरंदाजी : हरविंदर सिंह
  • एथलेटिक्स : टी मरियप्पन, शरद कुमार, प्रवीण कुमार, संदीप चौधरी, सुमित अंतिल, सुंदर सिंह गुर्जर, अमित सरोहा, देवेंद्र झाझरिया, निषाद कुमार, नवदीप और योगेश कथूनिया।
  • बैडमिंटन : सुहास यतिराज, कृष्णा नगर, प्रमोद भगत, मनोज सरकार, तरुण ढिल्लों और पारुल परमार।
  • निशानेबाजी : अवनि लेखरा, मनीष नरवाल और सिंहराज अदाना।
  • तैराकी : सुयश जाधव।
  • टेबल टेनिस : भाविना पटेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed