NZ 1st Inning
149/5 (50.2 ov)
Glenn Phillips 51(73)*
Henry Nicholls 66 (136)
Day 1 - Session 3, IND elected to bowl
{"_id":"5d07c0858ebc3e687e77de9b","slug":"india-vs-pakistan-sachin-tendulkar-says-sarfaraz-ahmed-was-confused-against-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"'क्रिकेट के भगवान' सचिन ने कहा, सरफराज के पास था सोच का अभाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'क्रिकेट के भगवान' सचिन ने कहा, सरफराज के पास था सोच का अभाव
Mon, 17 Jun 2019 10:02 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
Sarfaraz Ahmed
- फोटो : social Media
दिग्गज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद भारत के खिलाफ मुकाबले में उलझन में थे। उनकी टीम के पास कोई सोच नहीं दिखी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा,‘मुझे लगा कि सरफराज उलझन में थे क्योंकि जब वहाब रियाज गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्होंने शार्ट मिडविकेट लगाया था। इसके बाद जब शादाब खान आए तो उन्होंने स्लिप में एक फील्डर लगाया। ऐसे हालात में लेग स्पिनर के लिए गेंद पर पकड़ बनाना मुश्किल होता है, खासकर जब सही लेंग्थ और लाइन नहीं हो। यह बड़े मैच में खेलने का सही तरीका नहीं है। उनके पास सोच का बिलकुल अभाव दिखा।’
विज्ञापन
सचिन ने कहा कि पाकिस्तान का कोई गेंदबाज हालात का फायदा नहीं उठा सका और उन्हें कभी नहीं लगा कि भारत के विकेट विरोधी टीम की रणनीति की वजह से गिरे। गेंद को अगर मूवमेंट नहीं मिल रही थी तो आप ओवर द विकेट गेंदबाजी जारी नहीं रख सकते। वहाब ने विकेट के इर्द गिर्द गेंद डालने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुका थी।
विज्ञापन
