फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Martial Arts Manav Academy won 15 medals in Independence Cup players participated showed strength in Delhi

मार्शल आर्ट: इंडिपेंडेंस कप में मानव एकेडमी का 15 पदकों पर कब्जा, 24 खिलाड़ियों ने लिया भाग; दिखाया दम

Tue, 12 Aug 2025 05:38 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 05:38 AM IST
सार

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देख दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। 15 पदक जीतकर जिले का नाम भी रोशन किया है।

विज्ञापन
Martial Arts Manav Academy won 15 medals in Independence Cup players participated showed strength in Delhi
दिल्ली में हिस्सा लेने वाली मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने इंडिपेंडेंस कप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए छह स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीते। सिको काई इंडिया की ओर से 7 से 10 अगस्त तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में एकेडमी के 24 खिलाड़ियों ने काता और कुमिते दोनों स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन


सीनियर वर्ग में सत्यम पटेल (55 किग्रा) और अंशु गौतम ने कुमिते में कांस्य पदक जीतकर अपनी ताकत का परिचय दिया। कैडेट्स ग्रुप में कशिश पटेल ने दोहरा कमाल किया, उन्होंने कुमिते में स्वर्ण और काता में रजत पदक जीता। इसी वर्ग में आर्या मौर्या (47 किग्रा) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि तुषार ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


सब-जूनियर वर्ग में भी एकेडमी का दबदबा कायम रहा। लक्ष्य गुप्ता, दक्ष राय, सत्यम कुमार और आकृति सिंह ने अपने-अपने इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर एकेडमी का गौरव बढ़ाया। अनंत गुप्ता, शौर्य श्रीवास्तव और अनुष्का शर्मा ने रजत पदक पर कब्जा किया, जबकि आदित्य कुमार ने कांस्य पदक जीता। अनंत गुप्ता ने इस प्रतियोगिता में एक और कांस्य पदक भी प्राप्त किया, जिससे उनके मेडल की संख्या दो हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष हंशी भरत शर्मा ने मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। एकेडमी के बेहतरीन प्रदर्शन पर संस्था के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो, महासचिव किसलय मानव, संरक्षक श्वेत प्रकाश यादव, आफताब आलम और विश्वनाथ मौर्या ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

वरिष्ठ प्रशिक्षक कुंजन मौर्य, महेश गुप्ता, श्रवण कुमार, प्रभु प्रकाश, विनय कुमार और अरुण विश्वकर्मा ने भी विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच ज्योति सिंह, आयुष मौर्य और टीम मैनेजर संदीप कुमार को शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी मानव एकेडमी के सीनियर प्रशिक्षक अभिषेक सैनी ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed