Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Syed Modi International Badminton Treesa-Gayatri pair reaches quarter-finals four other Indians also advance

सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन: त्रीसा-गायत्री की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में, चार अन्य भारतीय भी आगे बढ़े

Thu, 26 Nov 2026 10:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Nov 2026 10:00 PM IST
सार

सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में आज का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए अच्छा रहा। त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, चार अन्य भारतीय भी अंतिम आठ में पहुंचे।

विज्ञापन
Syed Modi International Badminton Treesa-Gayatri pair reaches quarter-finals four other Indians also advance
त्रीसा-गायत्री - फोटो : PTI

विस्तार

त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने सीधे गेम में जीत दर्ज करके अपना खिताब बचाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया, जबकि चार अन्य भारतीय महिला खिलाड़ियों ने भी गुरुवार को सैयद मोदी इंडिया अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अगस्त में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली त्रीसा और गायत्री की जोड़ी ने एकतरफा मुकाबले में श्रेया बालाजी और प्रणवी नटराजन की हमवतन जोड़ी को 21-9, 21-8 से हराया।
विज्ञापन


तन्वी, उन्नति और अनमोल खरब अंतिम आठ में 
महिला एकल में दूसरी वरीय तन्वी शर्मा, तीसरी वरीय उन्नति हुड्डा, अनमोल खरब और तस्नीम मीर ने अलग-अलग अंदाज में जीत दर्ज करके अंतिम आठ में जगह बनाई। तन्वी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए इंडोनेशिया की मुटियारा आयु पुस्पितासारी को एक घंटे आठ मिनट तक चले मुकाबले में 18-21, 21-18, 21-18 से हराया।
विज्ञापन


उन्नति ने अमेरिका की इशिका जायसवाल को 21-14, 21-18 से शिकस्त दी जबकि तस्नीम ने उलटफेर करते हुए छठी वरीयता प्राप्त स्कॉटलैंड की कर्स्टी गिल्मोर को 21-19, 21-15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अनमोल ने दूसरे दौर के मुकाबले में इस साल कोरिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाली अपनी हमवतन और पांचवीं वरीयता प्राप्त अश्मिता चालिहा को 21-16, 21-15 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष एकल में तुषार जीते 
पुरुष एकल के शुरुआती दौर में पांचवीं वरीयता प्राप्त जस्टिन होह को हराने वाले तुषार सुवीर ने क्वालीफायर शाश्वत दलाल को 21-14, 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पुरुष युगल में हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने मेल कैटोएन और लुकास रेनोयर की फ्रांस की जोड़ी को 21-12, 22-20 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

मिश्रित युगल में विराज कुवाले और रुतपर्णा पांडा ने फ्रांस के ग्रेगोइरे डेशां और डेनमार्क की इबेन बर्गस्टीन की जोड़ी को 16-21, 21-13, 21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सात्विक रेड्डी कनापुरम और रेशिका उथायसूरियन की जोड़ी ने भी अपने हमवतन आयुष मखीजा और अनघा अरविंद को 22-20, 21-23, 21-14 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। हालांकि भव्या छाबड़ा और अदिति भट को कैलम हेमिंग और एस्टेल वान ल्यूवेन की इंग्लैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी के खिलाफ 11-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।


महिला युगल में अश्विनी भट के और शिखा गौतम की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने मान्या रहलान और रेशिका उथायसूरियन को 16-21, 21-12, 21-19 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अन्य मुकाबलों में आठवीं वरीय ईशारानी बरुआ को इंडोनेशिया की नी कादेक धिंदा अमर्त्य प्रतिवी ने 21-9, 9-21, 21-17 से हराया। तान्या हेमंत को मलयेशिया की वोंग लिंग चिंग के खिलाफ 21-16, 13-21, 17-21 से हार मिली। रक्षित रामराज भी शीर्ष वरीय जापान की रिको गुनजी से 13-21, 19-21 से हारकर बाहर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed