फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   mallya remain chairman president chandok

माल्या बने रहेंगे चेयरमैन, चंडोक अध्यक्ष

Tue, 11 Dec 2012 11:59 PM IST
चेन्नई/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क
चेन्नई/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 11 Dec 2012 11:59 PM IST
विज्ञापन
mallya remain chairman president chandok
फेडरेशन आफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब आफ इंडिया (एफएमएससीआई) ने अपनी 39वीं वार्षिक आम सभा की बैठक में डा विजय माल्या को फिर से चेयरमैन और विकी चंडोक को अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला किया। भरत राज उपाध्यक्ष होंगे। एफएमएससीआई ने साथ ही अपनी बैठक में यह भी फैसला किया कि वह पहली बार अपना वार्षिक पुरस्कार समारोह कराएगा जो अगले वर्ष जनवरी के अंत में आयोजित होगा। इसमें राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


रफ्तार में पनपता कॅरियर
आज इस खेल को बतौर कॅरियर अपनाने वाले युवाओं की संख्या बढी है, लेकिन यहां कामयाब होने के लिए केवल जुनूनी होना भर काफी नहीं है। इसके साथ अच्छा फाइनेंसियल बैकग्राउंड, बेहतर रेसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी उतना ही आवश्यक है। माना जा सकता है कि भारत के लिए यह खेल नया है, जरूरी सुविधाओं की भी अभी कमी है। इस मंहगे खेल के लिए स्पॉन्सर ढूंढना अभी भी थोडा़ मुश्किल है। बावजूद इन चीजों के बडे शहरों में ही सही युवा, मोटर रेसिंग के जरिए खुद के कॅरियर को नया ट्रैक दे रहे हैं। यहां बताना जरूरी होगा कि कार रेसिंग का मतलब केवल ड्राइवर बनना ही नहीं है। आज एफ-1 से लेकर एफ-3 तक हर टीम अपने सपोर्ट स्टाफ में अमूमन 100 से 200 दक्ष क्रू मेंबर्स को रखती है। यहां आप चाहें तो बतौर ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट, विजुअल एनालिस्ट, रेस मार्शल, स्टार्टर मैन, जैक मैन, विंग सेंटर, फायर फाइटर, सिग्नल मैन बनकर भी अपना कॅरियर चमका सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed