फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Modi Congratulates Indian Chess Teams for Silver and Bronze Medals at Chess Olympiad 2026

शतरंज: चेस ओलंपियाड में भारतीय टीम ने जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई; क्या बोले?

Mon, 28 Sep 2026 10:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Sep 2026 10:34 AM IST
सार

46वें चेस ओलंपियाड 2026 में भारतीय पुरुष टीम ने सिल्वर और महिला टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों टीमों को बधाई दी। पुरुष टीम हंगरी से ड्रॉ के बाद दूसरे स्थान पर रही, जबकि महिला टीम ने जॉर्जिया से ड्रॉ खेलकर तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
PM Modi Congratulates Indian Chess Teams for Silver and Bronze Medals at Chess Olympiad 2026
पीएम मोदी - फोटो : IANS

विस्तार

46वें चेस ओलंपियाड 2026 में भारतीय पुरुष और महिला टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। पुरुष टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया, तो महिला टीम भी ब्रॉन्ज जीतने में सफल रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास उपलब्धि के लिए पुरुष और महिला टीम को बधाई दी है।  
विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हमारे शतरंज खिलाड़ियों को बधाई। उनका जुनून और दृढ़ संकल्प मिसाल कायम करने वाला है। उम्मीद है कि ये सफलताएं और भी कई युवाओं को शतरंज खेलने और उसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगी।" 
विज्ञापन


रविवार को अंतिम राउंड के मुकाबलों के ड्रॉ रहने के बाद भारतीय पुरुष ओपन टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि महिला टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पुरुष ओपन वर्ग में भारत ने हंगरी के खिलाफ 2-2 से मुकाबला ड्रॉ खेला और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश को ग्लेब डुडिन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अर्जुन एरिगैसी ने पीटर लेको को हराकर भारत को महत्वपूर्ण अंक दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजबान उज्बेकिस्तान ने आखिरी राउंड में यूक्रेन को 2.5-1.5 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। मुखिद्दीन मदामिनोव ने रोमन देहतिआरोव को हराकर टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। उज्बेकिस्तान ने भारत और जर्मनी से दो अंक आगे रहते हुए अपना दूसरा शतरंज ओलंपियाड खिताब जीता। भारत ने टाई-ब्रेक के आधार पर सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि जर्मनी ने नीदरलैंड्स को 2.5-1.5 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। जर्मनी की ओर से मैथियास ब्लूबाउम की जीत अहम साबित हुई।

महिला वर्ग में भारतीय टीम ने जॉर्जिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलकर पोडियम पर अपनी जगह पक्की की। सविता श्री ने दबाव भरे मुकाबले में मेरी अराबिद्जे के खिलाफ ड्रॉ खेलकर टीम के लिए महत्वपूर्ण परिणाम हासिल किया, जिससे भारत तीसरे स्थान पर बना रहा और ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहा।


महिला वर्ग का गोल्ड मेडल चीन ने वियतनाम को 3-1 से हराकर जीता। वहीं, कजाकिस्तान ने पोलैंड के खिलाफ 2-2 की बराबरी के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। चीन ने बाकी टीमों पर दो अंकों की बढ़त के साथ अपना सातवां महिला शतरंज ओलंपियाड खिताब जीता। भारत ने टाई-ब्रेक में अमेरिका, पोलैंड, आर्मेनिया और मंगोलिया को पीछे छोड़ते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इस तरह भारतीय दल ने टूर्नामेंट का समापन शानदार प्रदर्शन के साथ किया, जहां पुरुष और महिला दोनों टीमों ने शीर्ष तीन में जगह बनाकर देश को डबल पोडियम फिनिश दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed