फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian women's national team will play against Russia in two friendlies at Kolkata know schedule

रूस के साथ मैच खेलेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम: कोलकाता में किस दिन होगा मुकाबला? 32 साल बाद भारत आएगी रूसी टीम

Sun, 27 Sep 2026 08:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 27 Sep 2026 08:48 PM IST
सार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम अगले महीने रूस के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी। भारतीय टीम कोलकाता में 2016 के बाद पहली बार खेलेगी।

विज्ञापन
Indian women's national team will play against Russia in two friendlies at Kolkata know schedule
महिला फुटबॉल टीम - फोटो : AIFF

विस्तार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम आठ और 11 अक्तूबर को फीफा महिला अंतरराष्ट्रीय मैच विंडो के दौरान किशोर भारती क्रीड़ांगन में रूस के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी। जून में रिकॉर्ड छठी बार सैफ महिला चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद ये मुकाबले भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे। अक्तूबर की यह विंडो 69वीं रैंकिंग वाली भारत को मजबूत यूरोपीय प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खुद को परखने का मौका देगी। रूस विश्व रैंकिंग में 27वें स्थान पर है।
विज्ञापन


2016 के बाद पहली बार कोलकाता में खेलेगी महिला टीम
यह 2016 सैफ महिला चैंपियनशिप के बाद पश्चिम बंगाल में भारत का पहला मुकाबला भी होगा। सिलीगुड़ी में हुई सैफ महिला चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम किया था। रूस की महिला टीम पिछली बार 1994 में आठ देशों के जयललिता कप में हिस्सा लेने के लिए भारत आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed