{"_id":"5bb24480867a5570ec6cf588","slug":"three-indian-qualify-for-para-world-cup-shooting-competition-in-paris","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भारतीयों ने किया 2020 पैरा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई, तीनों पदक किए अपने नाम","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
तीन भारतीयों ने किया 2020 पैरा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई, तीनों पदक किए अपने नाम
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 01 Oct 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
shooting
- फोटो : demo pic
फ्रांस के पेरिस शहर में हुई पैरा वर्ल्ड कप निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश के तीन निशानेबाजों ने 2020 में होने वाले पैरा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन
सुभाष राणा के नेतृत्व में गई भारतीय पैरा निशानेबाजी टीम के मनीष नरवाल ने दस मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण और 50 मीटर कांस्य पदक जीता। जबकि 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पर्धा में दीपेंद्र और सिंहराज ने रजत पदक अपने नाम किया। इससे तीनों निशानेबाजों ने 2020 में होने वाली पैरा ओलंपिक में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
तीनों निशानेबाजों की इस सफलता पर पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, अनिल कवि, विजय चौधरी, दिलराज कौर, आनंद रावत, रोशन सिंह, योगेश पैन्युली, शारदा थापा, संजय कुमार, अभिषेक, शिवम त्यागी आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन