{"_id":"5bb1fce5867a557f53455be2","slug":"team-una-won-inter-college-football-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी सेंटर शिमला को पराजित कर इस टीम ने जीती इंटर कॉलेज फुटबाल ट्रॉफी","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
पीजी सेंटर शिमला को पराजित कर इस टीम ने जीती इंटर कॉलेज फुटबाल ट्रॉफी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कुल्लू
Updated Mon, 01 Oct 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेज ऊना ने पीजी सेंटर शिमला को हराकर इंटर कॉलेज फुटबाल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। रोमांचक फाइनल में ऊना ने पेनल्टी शूटआउट में पीजी सेंटर की टीम को 4-3 से पराजित किया।
विज्ञापन
तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले सोलन कॉलेज ने मेजबान कुल्लू की टीम को 2-1 से हराया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 35 कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला ढालपुर मैदान में खेला गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कॉलेज प्रशासन को बधाई दी। विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ. नंद लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कॉलेज की साल भर की गतिविधियों की जानकारी दी। समापन पर आनी के विधायक किशोरी लाल सागर, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य यशपाल महंत मौजूद रहे।