{"_id":"5bb22ebd867a557ed33fd527","slug":"ncc-cadets-of-himachal-won-gold-medal-at-the-national-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कैंप में हिमाचल के एनसीसी कैडेटों ने मनवाया निशानेबाजी में लोहा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
राष्ट्रीय कैंप में हिमाचल के एनसीसी कैडेटों ने मनवाया निशानेबाजी में लोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 01 Oct 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में 6 से 29 सितंबर राष्ट्रीय स्तर के थल सैनिक कैंप में हिमाचल के एनसीसी कैडेटों ने अपने निशाने का लोहा मनवा है। जूनियर वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू के कैडेट ने शूटिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली की कैडेट एलिजा नेगी ने शूटिंग में रजत पदक जीता। इस कैंप में हुई प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में नेहा ठाकुर ने पहला स्थान पाया। जूनियर वर्ग में कैडेट दिवेश कुमार ने 177 कैडेटों को पछाड़ते हुई स्वर्ण पर निशाना साधा।
विज्ञापन
सीनियर वर्ग में एलिजा नेगी ने 306 कैडेटों के बीच रजत पदक हासिल किया। एनसीसी निदेशालय चंडीगढ़ से कैडेट दिवेश कुमार को 5000 पांच हजार, एलिजा नेगी को 4000 चार हजार रुपये तथा नेहा ठाकुर को प्रोत्साहन राशि दी गई।
विज्ञापन
7 एच पी (आई) कंपनी के कमांडिंग अफसर कर्नल एसएस सिनसिनवार ने कैडेट दिवेश कुमार को 1500 रुपये, एलिजा नेगी को 1000 रुपये तथा नेहा ठाकुर को 500 रुपये देकर सम्मानित किया। उन्होंने मौजूद एनसीसी अफसरों से कहा कि एनसीसी कैडेटों को हर क्षेत्र के लिए तैयार करें।
कैडेटों ने लाइनमेंट, टेंट पिचिंग, बाधाएं, मैप रीडिंग फ ील्ड सिग्नल प्रतियोगिता में भी सराहनीय प्रदर्शन किया। ये कैडेट ब्रिगेडियर ललित जोशी, कर्नल एसएस सिनसिनवार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।