{"_id":"5bcdceb8bdec2242912047f2","slug":"mujaffarnagar-shooter-pradyuman-won-gold-medal-in-asian-shooting-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई शूटिंग प्रतियोगिता: प्रद्युम्न ने गोल्ड पर साधा निशाना, गर्व से ऊंचा किया देश का नाम","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
एशियाई शूटिंग प्रतियोगिता: प्रद्युम्न ने गोल्ड पर साधा निशाना, गर्व से ऊंचा किया देश का नाम
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 22 Oct 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
शूटर प्रद्युम्न सिंह ने स्वर्ण पदक जीता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में मुजफ्फरनगर निवासी क्रास बो शूटर प्रद्युम्न सिंह ने एशियाई शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद और देश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता थाईलैंड के कोह सामुई द्वीप पर 12 से 15 अक्तूबर तक संपन्न हुई। अब प्रद्युम्न सिंह ने वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रद्युम्न सिंह दिल्ली में रहकर प्रतियोगिता की तैयारी करते हैं। क्रास बो शूटिंग की 25 मीटर रेंज में उन्हें महारथ हासिल है। थाईलैंड में हुई एशियाई क्रास बो शूटिंग प्रतियोगिता में वह भारत का नेतृत्व कर रहे थे। 25 मीटर रेंज में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता, जबकि उनकी टीम में शामिल राजकुमार चौहान ने 18 मीटर और कोच अनिल कौशिक ने 18 मीटर वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में गोल्ड जीता है। उन्होंने यह सफलता सिंगापुर, हांगकांग, चीन और थाईलैंड से अधिक अंक अर्जित कर प्राप्त की है। वह क्रास बो शूटिंग में नेशनल चैंपियन भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
उधर, नई दिल्ली की एक कंपनी में बतौर प्रबंधक प्रद्युम्न सिंह इन दिनों पेट्रोलियम विश्वविद्यालय देहरादून से पीएचडी कर रहे हैं। इससे पूर्व वह अमेटी विश्वविद्यालय के एमबीए गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। प्रद्युम्न ने बताया कि इस खेल की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत की। टीम मैनेजर रविंद्र कुमार सिंह, पत्नी स्वाति सिंह, माता अमिता सिंह का सहयोग मिला हैं।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/