फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard become Mascot of uttarakhand state olympic games 

तेंदुआ होगा राज्य ओलंपिक खेलों का शुभंकर, 10-13 नवंबर तक यहां होगा खेलों का आयोजन

Tue, 06 Nov 2018 08:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 06 Nov 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
Leopard become Mascot of uttarakhand state olympic games 
तेंदुआ

राज्य ओलंपिक खेलों की संचालन समिति ने शुभंकर के रूप में तेंदुए पर अंतिम मुहर लगाते हुए इसे मंगलवार को जारी भी कर दिया है। चौथा राज्य ओलंपिक खेल रुद्रपुर में 10 से 13 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 24 खेल शामिल किए गए हैं। 

विज्ञापन


राज्य ओलंपिक खेल संचालन समिति ने दो नवंबर को खेलों के लिए राज्य में पाए जाने वाले तेंदुआ (गुलदार) को शुभंकर बनाने की सिफारिश की थी। खेल संचालन समिति ने मंगलवार को इस पर अंतिम मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


राज्य ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि खेलों के ड्रेस में शुभंकर तेंदुआ फुटबाल खेलते हुए दिखेगा। खेलों का आयोजन रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम, पीएसी 31वाहिनी, 46वीं वाहिनी, वाटर गेम्स हरिपुरा जलाशय गूलरभोज, डीपीएस स्कूल में टेबल टेनिस, तैराकी हल्द्वानी तरणताल, घुड़सवारी हेमपुर डिपो काशीपुर, शूटिंग नैनीताल में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग 25वें खेल के रूप में शामिल

राज्य ओलंपिक खेलों में एक और खेल बढ़ाया गया है। मंगलवार को बॉडी बिल्डिंग को शामिल कर लिया गया है। इसकी स्पर्धा डीपीएस में आयोजित होगी। राज्य ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बॉडी बिल्डिंग को 25वें खेल के रूप में शामिल करने की जानकारी दी है।

सेलिंग खेल के लिए मुंबई-चेन्नई से आएंगे विशेषज्ञ
राज्य ओलंपिक खेलों में शामिल सेलिंग (वाटर गेम्स) के लिए चेन्नई और मुंबई से आएंगे। सेलिंग की एशियन खेलों की कांस्य पदक विजेता वर्षा कुमारी भी खेलों में विशेषज्ञ के रूप में शामिल होंगी। उनके साथ अन्य विशेषज्ञों की टीम होगी। बताया जा रहा है कि कुमाऊं में वाटर गेम्स का चलन अधिक नहीं है। इसलिए बाहर से विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे

12 सदस्यों की होगी कंट्रोलिंग कमेटी
राज्य ओलपिंक खेलों में 12 सदस्यों की कंट्रोलिंग कमेटी खेलों की देखरेख करेगी। यही कमेटी खेलों के आयोजन पर रखेगी। अगर किसी स्पर्धा में विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो कंट्रोलिंग कमेटी के पास मामला भेजा जाएगा। कंट्रोलिंग कमेटी इसका निर्णय सुनाएगी। इसका निर्णय अंतिम होगा। बताया जा रहा है कि 295 रेफरी विभिन्न स्पर्धाओं में निर्णय देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed