Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian hockey team begins NZ tour with a gritty 3-2 win news in hindi

हॉकी: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे का जीत से किया आगाज, पहले मुकाबले में मेजबान टीम को 3-2 से हराया

Thu, 19 Nov 2026 05:12 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 19 Nov 2026 05:12 PM IST
सार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत जीत के साथ की। ऑकलैंड में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। भारत की ओर से उत्तम सिंह, शारदानंद तिवारी और कप्तान संजय ने गोल किए।

विज्ञापन
Indian hockey team begins NZ tour with a gritty 3-2 win news in hindi
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 2026 इंडिया-न्यूजीलैंड सेंचुरी ऑफ स्पोर्टिंग यूनिटी इवेंट में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। गुरुवार को ऑकलैंड के लॉयड एल्समोर हॉकी स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को कड़े संघर्ष में 3-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
Trending Videos

मुकाबले में क्या-क्या हुआ?
  • मुकाबले की शुरुआत में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम पर दबाव बनाया। मेजबान टीम की ओर से जोंटी एल्म्स ने 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, न्यूजीलैंड की यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रही। भारत की ओर से उत्तम सिंह ने 25वें मिनट में ही शानदार फील्ड गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
  • दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। शारदानंद तिवारी ने 38वें मिनट में फील्ड गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद कप्तान संजय ने 43वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर भारत की बढ़त 3-1 कर दी।
  • दो गोल से पिछड़ने के बाद न्यूजीलैंड ने वापसी की कोशिशें तेज कर दीं। टीम की ओर से सैम हिहा ने 55वें मिनट में फील्ड गोल कर अंतर को 3-2 कर दिया। अंतिम मिनटों में मेजबान टीम ने बराबरी के लिए जोर लगाया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी बढ़त बरकरार रखी और मुकाबला 3-2 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को होगा दूसरा मुकाबला
तीन मैचों की इस सीरीज में भारत अब अपना दूसरा मुकाबला शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा, जबकि सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच रविवार को आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed