फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Khelo India Games: 19-year-old Priya won gold by defeating veteran Dutee Chand in 200 meters race

खेलो इंडिया गेम्स: 19 साल की प्रिया का कमाल, 200 मीटर दौड़ में अनुभवी दुती चंद को हराकर जीता स्वर्ण 

Tue, 03 May 2022 09:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 May 2022 09:06 AM IST
सार

एशियाई खेलों (2018) की रजत पदक विजेता दुती दौड़ के पहले 100 मीटर में सबसे आगे थीं लेकिन 19 साल की प्रिया ने इसके बाद बढ़त हासिल कर 23.90 सेकंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
Khelo India Games: 19-year-old Priya won gold by defeating veteran Dutee Chand in 200 meters race
दुती चंद और प्रिया मोहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवा प्रिया मोहन ने यहां कांतीरवा स्टेडियम में ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 400 मीटर दौड़ का खिताब हासिल करने के एक दिन बाद सोमवार को 200 मीटर दौड़ में अनुभवी दुती चंद को पछाड़ कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


एशियाई खेलों (2018) की रजत पदक विजेता दुती दौड़ के पहले 100 मीटर में सबसे आगे थीं लेकिन 19 साल की प्रिया ने इसके बाद बढ़त हासिल कर 23.90 सेकंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। दुती ने 24.02 सेकंड के समय के साथ रजत और रांची विश्वविद्यालय की फ्लोरेंस बारला ने 24.13 सेकंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


प्रिया जीत के बावजूद इस बात से नाखुश थी कि बारिश ने उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की योजना पर पानी फेर दिया। मेजबान जैन विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली मोहन ने कहा, ‘मैंने इसके लिए वास्तव में कड़ी तैयारी की थी और शानदार लय में थी। मौसम ने मेरी योजना को विफल कर दिया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed