फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL10: Know, who is the biggest villian of the final match and why?

IPL10: जानिए, फाइनल मुकाबले का सबसे बड़ा विलेन कौन और क्यों?

Mon, 22 May 2017 02:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Mon, 22 May 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
IPL10: Know, who is the biggest villian of the final match and why?
मुंबई इंडियंस और पुणे सुपर जायंट्स के फाइनल मुकाबले का सबसे बड़ा विलेन सामने आ गया है। ये खिलाड़ी पुणे की टीम का मुख्य आलराउंडर है। ये खिलाड़ी हैं डेनियल क्रिश्चियन। फाइनल मुकाबले में मनोज तिवारी के आउट होने के बाद ये क्रीज पर आए थे। टीम को उस समय 4 गेंदों पर 7 रन बनाने थे। पुणे के कप्तान स्मिथ भी डीप कवर में अंबाती रायडु को बाउंड्री पर कैच थमा बैठे।
विज्ञापन


उस समय डेनियल क्रिश्चियन के बाद क्रीज क्रास करने का बहुत समय था, लेकिन उन्होंने क्रीज क्रास नहीं की। नतीजा, नए बल्लेबाज सुंदर वाशिंगटन को गेंदबाज को फेस करना पड़ा। जीतने के लिए 3 गेंदों पर 7 रन की दरकार थी। अगर डेनियल क्रिश्चियन जोकि एक धुरंधर आउराउंडर माने जाते हैं, स्मिथ के शॉट मारते ही क्रीज क्रास कर लेते तो उनके सामने 3 गेंद पर 7 रन बनाने का लक्ष्य होता तो मैच का परिणाम कुछ और देखने को मिल सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

IPL10: Know, who is the biggest villian of the final match and why?
इससे पहले मुंबई को कम स्कोर पर रोकने के बावजूद अंतिम ओवर सबसे खर्चीला रहा। पुणे की तरफ से गेंदबाज ने इसमें 12 रन लुटाए। गेंदबाज थे डेनियल क्रिश्चियन। वहीं रन उनकी टीम को भारी पड़े।

19.1 ओवर- डेनियल  क्रिश्चियन ने स्ट्राइक पर खड़े क्रुणाल पांड्या को वाइड गेंद फेंकी।

19.1- डेनियल इस गेंद पर क्रुणाल ने कोई रन नहीं लिया।

19.2- डेनियल गेंद पर पांड्या ने स्क्वायर लेग और डीप मिड-विकेट की तरफ चौका लगाया।

19.3- डेनियल ने पांड्या को एक ओर वाइड गेंद फेंकी।

19.3- डेनियल की इस गेंद को पांड्या ने बांउड्री पार पहुंचाया।

19.4- डेनियल के ओवर की चौथी गेंद पर पाड्ंया ने एक रन लिया।

19.5- स्ट्राइक पर आए जॉनसन ने पांचवी गेंद पर सिंगल लिया।

19.6- हालांकि ओवर और मैच की आखिरी गेंद पर डेनियल ने पाड्ंया को अपना शिकार बनाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed