{"_id":"8311f074-4686-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"two-changes-in-pak-hockey-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक हॉकी टीम से रिजवान, भुट्टा की छुट्टी","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
पाक हॉकी टीम से रिजवान, भुट्टा की छुट्टी
कराची/एजेंसी
Updated Sat, 15 Dec 2012 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान ने हॉकी टीम में दो बदलाव किए हैं। टीम के मुख्य कोच और मैनेजर अख्तर रसूल ने बताया कि मोहम्मद रिजवान जूनियर और मोहम्मद उमर भुट्टा की टीम से छुट्टी कर दी गई है। यह प्रतियोगिता 20 से 27 दिसंबर तक दोहा में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
रसूल ने कहा कि रिजवान अनफिट है और हमें लगता है कि मेलबर्न में भुट्टा का प्रदर्शन खास नहीं रहा। हालांकि मैनेजमेंट ने गोलकीपर इमरान शाह को खराब फार्म के बावजूद टीम में बनाए रखा है। टीम की कमान मोहम्मद इमरान को सौंपी गई है। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अन्य टीमें भारत, मलेशिया, जापान और चीन हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
टीम में शामिल खिलाड़ी
इमरान शाह, इमरान बट्ट, सैयद खाशीफ शाह, मोहम्मद इमरान (कप्तान), मोहम्मद रिजवान सीनियर, शफाकत रसूल, अब्दुल हसीम खान, अली शान, मोहम्मद अतीक, वसीम अहमद, मोहम्मद खाशीफ अली, शकील अब्बासी, मोहम्मद इरफान और मोहम्मद सलमान हुसैन।
विज्ञापन