{"_id":"c340c734-3d66-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"title-match-between-air-india-and-bpcl","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया, बीपीसीएल में होगा खिताबी मुकाबला ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एयर इंडिया, बीपीसीएल में होगा खिताबी मुकाबला
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 03 Dec 2012 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया और भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के बीच शिवाजी स्टेडियम में 23वें लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित एयर इंडिया ने सोमवार को पहले सेमीफाइनल में पीएनबी को 3-1 से हराया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बीपीसीएल ने आईओसी को 5-3 से शिकस्त दी। एयर इंडिया की ओर से विकास पिल्लै (15वें), कप्तान अर्जुन हलप्पा (18वें) और शिवेंदर सिंह (39वें) ने गोल दागे जबकि पीएनबी के लिए दमन दीप सिंह ने 46वें मिनट में गोलकर हार का अंतर कम किया।
विज्ञापन