{"_id":"5905a9a64f1c1bab4144113e","slug":"sultan-azlan-shah-cup-india-v-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजलान शाह कप हॉकी: न्यूजीलैंड को 3-0 से हराकर भारत ने जीता टूर्नामेंट का पहला मैच","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
अजलान शाह कप हॉकी: न्यूजीलैंड को 3-0 से हराकर भारत ने जीता टूर्नामेंट का पहला मैच
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Sun, 30 Apr 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराकर भारत ने टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल कर ली है। भारतीय हॉकी टीम न्यूजीलैंड पर मैच की शुरुआत से ही पकड़ बनाकर रखी और पूरे मैच में दबदबे भरा प्रदर्शन किया और अंत में 3-0 से जीत दर्ज करने में कामयबा रही।
विज्ञापन
भारत की तरफ से पहला गोल मंदीप सिंह ने किया। दूसरा गोल हरजीत सिंह ने किया और भारत की मैच में पकड़ का और मजबूत कर दिया। वहीं तीसरा गोल मैच खत्म होने के 12 मिनट पहले लगा।पूरे मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। खिलाड़ियों के आपसी तालमेल की बदौलत भारतीय टीम यह जीत आसानी से हासिल करने में कामयाब रही। यह भारत का इस टूर्नामेंट में दूसरा मैच था।
विज्ञापन
इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को अपने पहले राउंड रोबिन मैच में ब्रिटेन के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। भारत की तरफ से मंदीप सिंह ने दो गोल किए जबकि ब्रिटेन की ओर से टॉम कार्सन और एलान फोर्सिथ ने गोल किए थे। इस मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक-दूसरे को अच्छी टक्कर दी और इसी कारण इसके समापन तक दोनों टीमों का स्कोर गोलरहित रहा।
विज्ञापन