फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   sardar singh fetches highest price for hockey india league

सबसे महंगे बिके सरदार, मिले 42 लाख रुपये

Sun, 16 Dec 2012 04:58 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 16 Dec 2012 04:58 PM IST
विज्ञापन
sardar singh fetches highest price for hockey india league

हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिए हुई नीलामी में भारतीय टीम के कप्तान और दिग्गज मिडफील्डर सरदार सिंह सबसे महंगे 42 लाख रुपये में बिके। सरदार सिंह को दिल्ली के फ्रेंचाइजी वेव राइडर्स ने 78 हजार डॉलर में खरीदा। वहीं टीम इंडिया से बाहर चल रहे डिफेंडर संदीप सिंह को कोई खरीदार नहीं मिला।

विज्ञापन


हॉकी इंडिया की अगले महीने होने वाली हॉकी इंडिया लीग के लिए हुई निलामी मी 246 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नीलामी के पहले दौर में पांच आइकन खिलाड़ियों की बोली लगी। हालांकि टूर्नामेंट छह फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होना है लेकिन नीलामी में पांच फ्रेंचाइजी टीमें दिल्ली वेव राइडर्स, जेपी पंजाब वारियर्स, मुंबई मैजिशियन, रांची राइनोज और उत्तर प्रदेश विजार्ड्स उतरी।
विज्ञापन


मुंबई के लिए खेलेंगे संदीप

सरदार की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी में चौथा स्थान हासिल किया था। सरदार का नीलामी के लिए बेस प्राइस 27800 डालर था। डिफेंडर संदीप सिंह का बेस प्राइस भी सरदार के बराबर था। इन दोनों खिलाड़ियों का बेस प्राइस नीलामी में सबसे ज्यादा रखा गया था। सरदार सबसे महंगा बिके लेकिन संदीप को कोई बड़ा खरीदार नहीं मिला। वह अपने बेस प्राइस के साथ ही मुंबई की टीम में गए। यदि मुंबई की टीम में किसी खिलाड़ी को संदीप से ज्यादा कीमत मिलती है तो संदीप को उस खिलाड़ी की कीमत से 15 प्रतिशत अधिक मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरस्ते, ड्वेयर और नूजेर भी बिके महंगा
नीलामी में शामिल पांच आइकन खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के जेमी ड्वेयर, जर्मनी के मारित्ज फरस्ते और हॉलैंड के टियून डी नूजेर को अच्छी खासी कीमत हासिल हुई। इन तीनों ही खिलाड़ियों का बेस प्राइस 25 हजार डालर था। फरस्ते को रांची फ्रेंचाइजी ने 75500 डालर, नूजेर को लखनऊ ने 66 हजार डालर और ड्वेयर को पंजाब ने 60 हजार डालर में खरीदा।

पाक खिलाड़ी अली शान नहीं बिके

नीलामी के पहले दौर में 26 खिलाड़ियों पर बोली लगी जिनमें से तीन खिलाड़ियों स्पेन के फारवर्ड पोल अमाट, पाकिस्तान के फारवर्ड अली शान और न्यूजीलैंड के मिडफील्डर शिया मैकलीस पर किसी ने बोली नहीं लगाई। इन्हें रिजर्व पूल में डाल दिया गया है। अमाट का बेस प्राइस 25 हजार डालर, शान का पांच हजार डालर और मैकलीस का 15 हजार डालर था।


नीलामी के पहले दौर में सबसे ज्यादा कीमत पर बिके सरदार ने कहा कि इतनी कीमत देखकर वाकई मुझे अच्छा लग रहा है और मैं इस पूरे माहौल का मजा ले रहा हूं। हॉकी खिलाड़ियों की नीलामी एक नया ही अनुभव है। दिल्ली वेव राइडर्स के सलाहकार और पूर्व ओलंपियन अजीतपाल सिंह ने कहा कि हमने सरदार को खरीदने के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया था क्योंकि वह न केवल बेहतरीन खिलाड़ी हैं बल्कि शानदार कप्तान भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed