फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   sardar commanding in asian champions trophy

एशियन चैंपियंस ट्राफी में भी सरदार को कमान

Sat, 08 Dec 2012 01:20 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 08 Dec 2012 01:20 AM IST
विज्ञापन
sardar commanding in asian champions trophy
गत चैंपियन भारत ने कतर के दोहा में 20 दिसंबर से शुरू हो रही दूसरी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। छह देशों के इस टूर्नामेंट के लिए मिडफील्डर सरदार सिंह को ही कप्तान बरकरार रखा गया है जबकि फुलबैक वीआर रघुनाथ उपकप्तान होंगे।
विज्ञापन


भारत का पहला मुकाबला 20 दिसंबर को चीन से होगा। इसके बाद टीम 21 दिसंबर को जापान से, 23 दिसंबर को ओमान से, 24 दिसंबर को पाकिस्तान से और 26 दिसंबर को मलयेशिया से भिड़ेगी। भारत ने गत वर्ष चीन के ओरडोस हॉकी स्टेडियम में हुए पहली एशियन चैंपियंस ट्राफी के गोलरहित फाइनल में पेनल्टी शूटआउट के जरिए पाकिस्तान को 4-2 से हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

विज्ञापन


सरदार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की होड़ में

चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह (एफआईएच) वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की होड़ में है। विजेता के नाम की घोषणा शनिवार को मेलबर्न में की जाएगी। हॉकी टीमों के लिए यह साल व्यस्त रहा, जिसमें ओलंपिक, उससे पूर्व के टूर्नामेंट और फिलहाल मेलबर्न में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जा रही है। भारत ओलंपिक में 12वें और आखिरी स्थान पर रहा था लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed