फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   sandeep, sardar most of base price

संदीप, सरदार का बेस प्राइस सबसे ज्यादा

Fri, 14 Dec 2012 09:32 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 14 Dec 2012 09:32 PM IST
विज्ञापन
sandeep, sardar most of base price
हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिए रविवार को यहां होने जा रही खिलाड़ियों की नीलामी में भारतीय टीम से बाहर चल रहे ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह और मौजूदा कप्तान सरदार सिंह का सबसे अधिक 27,800 डालर बेस प्राइस रखा गया है। एचआईएल के लिए संदीप और सरदार छह फ्रेंचाइजी टीमों के छह आइकन खिलाड़ियों में शामिल हैं।
विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों की नीलामी के लिए शुक्रवार को बेस प्राइस जारी किए जिसमें अधिकतम बेस प्राइस 27800 डालर और न्यूनतम बेस प्राइस 2800 डालर का है। हॉकी इंडिया ने बताया कि नीलामी में भारत और विदेश के 246 खिलाड़ी उतरेंगे। खिलाड़ियों को गोलकीपर, डिफेंडर, मिडफील्डर और फारवर्ड के वर्गों में बांटा गया है और सभी खिलाड़ियों के लिए बेस प्राइस रखे गए हैं।

विज्ञापन


गोलकीपरों में सर्वाधिक 20 हजार डालर का बेस प्राइस नीदरलैंड के पिरमिन ब्लाक और जाप स्टाकमैन तथा स्पेन के फ्रांसिस्को कोर्टेस का है। भारतीय गोलकीपर भरत छेत्री का बेस प्राइस 18550 डालर का है। डिफेंडरों में सर्वाधिक 27,800 डालर का बेस प्राइस भारतीय ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिडफील्डरों में भी भारतीय कप्तान सरदार सिंह का बेस प्राइस सर्वाधिक 27,800 डालर है। फारवर्डों में बेस प्राइस के मामले में विदेशी खिलाड़ी छाए हुए हैं। नीदरलैंड के फ्लोरिए एवर्स और टियून डी नूजेर, चैंपियंस ट्रॉफी विजेता आस्ट्रेलिया के जेमी ड्वेयर और ग्लेन टर्नर, स्पेन के पोल अमार्ट और जर्मनी के आस्कर डीके का बेस प्राइस 25-25 हजार डालर रखा गया है। फारवर्डों में भारत के शिवेंद्र सिंह 18550 डालर के साथ सर्वाधिक बेस प्राइस पाने वाले भारतीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed