{"_id":"990490a0-47a6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"nobbs-may-not-allowed-to-receive-coaching-in-hil","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉब्स के ‘कोच’ बनने पर लटकी तलवार","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
नॉब्स के ‘कोच’ बनने पर लटकी तलवार
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
Updated Sun, 16 Dec 2012 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय हॉकी टीम के विदेशी प्रशिक्षक माइकल जैक नॉब्स हॉकी इंडिया लीग में भी कोच बनने के इच्छुक हैं। इसके लिए न सिर्फ वह रविवार को बोली के दौरान मौजूद रहे बल्कि उन्होंने साई से इस बारे में बात भी की है। हालांकि साई ने उन्हें अब तक कोई पुख्ता जवाब नहीं दिया है लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें एचआईएल में कोचिंग की अनुमति नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन
आस्ट्रेलियाई टीम के चीफ कोच रिक चार्ल्सवर्थ को मुंबई मैजेशियंस ने अपना चीफ कोच नियुक्त किया है। लेकिन वह हॉकी आस्ट्रेलिया की अनुमति से यहां आए हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि हॉकी इंडिया को नॉब्स के एचआईएल के साथ जुड़ने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन इसके लिए उन्हें अपने नियोक्ता साई की अनुमति लेना जरूरी है।
विज्ञापन
नॉब्स की एचआईएल की एक टीम से बात भी लगभग अंतिम चरण में है। लेकिन साई से हरी झंडी नहीं मिलने पर बात अटक कर रह गई है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक नॉब्स ने साई से इस संबंध में बात भी की है लेकिन साई की ओर से उन्हें कोई पुख्ता जवाब नहीं मिला है। सूत्रों का कहना है कि नॉब्स का अनुबंध भारतीय टीम के साथ है।
विज्ञापन
जनवरी माह में होने जा रही एचआईएल से जुड़ने पर वह भारतीय टीम की भलाई के लिए काम नहीं कर पाएंगे। हालांकि इस दौरान कोई भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट नहीं है लेकिन साई का मानना है कि नॉब्स इस दौरान किसी एक टीम के साथ न जुड़कर पूरा टूर्नामेंट देखें। वह पांचों टीमों में खेलने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखते हुए उन्हें अपने एजेंडे में शामिल करें।